• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी से लौट रही ऑल्टो कार शारदा नहर में गिरी, छह की मौत

Writer D by Writer D
26/11/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
Alto car falls into Sharda canal

Alto car falls into Sharda canal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी। जिले में बीती मंगलवार की देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे छह लोगों से भरी ऑल्टो कार (Alto Car) अचानक शारदा नहर में गिर गई। गेट लॉक होने के कारण कार में बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके। कार के डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ड्राइवर की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में टॉर्च और नाव की मदद से रेस्क्यू चलाकर कार को नहर से बाहर निकाला।

हादसा पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवागिरजापुरी हाईवे पर पारसपुरवा गाँव के पास देर रात करीब 1 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि तेज़ गति से आ रही ऑल्टो कार (Alto Car) अचानक अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। गिरते ही कार में सवार लोग चीखने और छटपटाने लगे, लेकिन कुछ ही पलों में कार पानी में डूब गई।

ग्रामीणों ने बताया कि वे रात में सो रहे थे, तभी एक जोरदार आवाज़ और मदद के लिए चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। सभी लोग दौड़कर मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक कार (Alto Car) लगभग पूरी तरह पानी में जा चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और स्वयं भी बचाव कार्य शुरू कर दिया।

पढुआ थाना के एसआई अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नाव की व्यवस्था की और टॉर्च की रोशनी में नहर में उतरे। कार तक पहुंचने के बाद उसमें रस्सी बांधकर भारी मशक्कत के बाद उसे किनारे खींचा गया। किनारे आने के बाद पता चला कि कार के गेट लॉक थे। ग्रामीणों ने ईंटपत्थर से शीशे तोड़कर अंदर फँसे लोगों को बाहर निकाला।

कार चालक बबलू को सीपीआर देने पर होश आ गया, लेकिन बाकी 5 लोग बेहोशी की हालत में थे। सभी को तुरंत CHC रमियाबेहड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

कहां के रहने वाले थे मृतक?

1- जितेंद्र पुत्र विपिन बिहारी, निवासी घाघरा बैराज, थाना सुजौली, बहराइच

2- घनश्याम पुत्र बल्लू, निवासी घाघरा बैराज, थाना सुजौली, बहराइच

3- लालजी पुत्र मेवा लाल, निवासी सीशियन पुरवा, थाना सुजौली, बहराइच

4- अजीमुल्ला पुत्र अज्ञात, निवासी गिरिजापुरी, थाना सुजौली, बहराइच

5- सुरेंद्र पुत्र विशुसोखा, निवासी रामवृक्ष पुरवा, थाना सुजौली, बहराइच

पढ़ुआ थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

Tags: Alto Carlakhimpur news
Previous Post

Google Meet की सर्विस अचानक से ठप, यूजर्स की मीटिंग में नहीं हो पाई एंट्री

Next Post

हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और भारत की अनेकता को एकता में जोड़ने वाला हैः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और भारत की अनेकता को एकता में जोड़ने वाला हैः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को अर्पित की श्रद्धांजलि

01/10/2022
Lady Singham Taravati

शहीद पति के सपनों को पूरा कर रही है लेडी सिंघम तारावती, जिनके नाम से कांपते है अपराधी

18/11/2020

अक्षरा सिंह के इस वीडियो ने चुराया फैन्स का दिल, देखें वायरल VIDEO

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version