• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनने की कर रहा था कोशिश

Writer D by Writer D
05/10/2024
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Amethi case accused Chandan Verma injured in encounter

Amethi case accused Chandan Verma injured in encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की गोली मारकर हत्या (Amethi Murder Case) करने वाला मुख्य आरोपी चंदन वर्मा (Chandan Verma) एनकाउंटर (Encounter) में घायल हो गया है। आरोपी पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था तभी यह एनकाउंटर हुआ। इस दौरान चंदन वर्मा के पैर में गोली लगी।

मिल रही जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान बादाम पिस्टल बरामदी के लिए पुलिस ले गई थी। इस दौरान मोहनगंज थाना क्षेत्र में आरोपी चंदन कुमार (Chandan Verma) को पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग करने की कोशिश। पुलिस के मुताबिक, टीम चंदन से हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कराने रात चार बजे गई थी। इसी दौरान उसने एसआई मदन कुमार की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी चंदन वर्मा के दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।

शिक्षक की पत्नी से डेढ़ साल पहले से था संबंध

इससे पहले रात 11 बजे अमेठी एसपी अनूप सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के खुलासे के लिए लगी एसटीएफ की टीम ने चंदन वर्मा को प्रयागराज से दिल्ली जाते समय जेवर टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार कर लिया। वहां वह बस से जा रहा था कि उसे दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कबूल किया है कि उसका शिक्षक की पत्नी से डेढ़ साल पहले से संबंध था।

शिक्षक समेत पूरे परिवार की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर गोलियों से भूना

बीते दो महीने से दोनों में अनबन चल रही थी। इसी बात को लेकर वह बेहद परेशान था और गुरुवार की शाम शिक्षक के घर में घुस गया। जो भी उसके सामने मिला उसने सभी को गोली मार दी। इस घटना में शिक्षक सुनील कुमार उनकी पत्नी और दो बच्चियों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह छत पर जाकर पीछे के रास्ते से कूद कर फरार हो गया।

खुद को भी मारी थी गोली, मिस हो गई

एसपी ने बताया कि सभी फायर एक ही बंदूक से किए गए हैं। आरोपी ने मौके पर कुल 10 गोलियां चलाई जिसमें एक जिंदा कारतूस मिला है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने सबको मारने के बाद आत्महत्या की नीयत से खुद पर भी गोली चलाई थी लेकिन वह मिस हो गई।

स्टेट्स में लिखी थी ये बात

आपको बता दें कि गिरफ्तारी से पहले आरोपी चंदन वर्मा (Chandan Verma) के व्हाट्स ऐप स्टेटस ने सबको चौंका दिया था। दरअसल, चंदन ने स्टेटस में लिख रखा था कि ‘पांच लोग मरने जा रहे हैं, मैं जल्द ही आपको दिखाऊंगा।’ जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद चंदन वर्मा को खुद को भी गोली से उड़ाना चाहता था। संभवत: इसीलिए उसने 5 लोगों की हत्या की बात अपने स्टेटस पर लिखी थी। पुलिस चंदन की तलाश में छापेमारी कर रही थी। शुक्रवार को उसे अमेठी से गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags: amethi murder caseamethi newscrime newsencounterencounter in up
Previous Post

इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, महिलाएं ऐसे दें चंद्रमा को अर्घ्य

Next Post

एके शर्मा ने बनारस की विद्युत आपूर्ति में हो रही गड़बड़ी पर एमडी को लगाई फटकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने बनारस की विद्युत आपूर्ति में हो रही गड़बड़ी पर एमडी को लगाई फटकार

यह भी पढ़ें

Suryapratap Shahi

लखनऊ में 24 से शुरू होगा रश्मिरथी पर्व, दिनकर की कृति पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

18/04/2026

अखिलेश के नस-नस में दौड़ रहा ‘तमंचावाद’ : योगी आदित्यनाथ

25/01/2022
Devuthani Ekadashi

देवउठनी एकादशी के दिन करें तुलसी का ये उपाय, कभी नहीं रहेगी धन की कमी

11/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version