• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षक समेत पूरे परिवार की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर गोलियों से भूना

Writer D by Writer D
03/10/2024
in उत्तर प्रदेश, अमेठी, क्राइम
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी। जिले के अहोरवा भवानी चौराहे पर गुरुवार शाम मकान में घुसकर शिक्षक, उसकी पत्नी और दो बच्चों की गोली मार कर हत्या (Murder) कर दी गई। गोलियों के तड़तड़हाट सुनकर हड़कंप मच गया। रंजिश में वारदात होने की आशंका है। एसपी समेत कई जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

रायबरेली के सुदामापुर गांव निवासी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार (36) अमेठी जिले के शिव रतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे पर परिवार के साथ किराये पर रहते थे। उनके साथ उनकी पत्नी पूनम भारती (30), बेटी दृष्टि (6) व बेटी लाडो (2) रहती थी। वह क्षेत्र के पंहौना गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे।

गुरुवार शाम करीब सात बजे शिक्षक पत्नी और बच्चों के साथ घर पर बैठे थे। इसी बीच अचानक हमलावर घर में घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। शिक्षक के पूरे परिवार को गोलियों से भून डाला। गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया।

सपा नेता मोईद खान की कम नहीं हो रही मुश्किलें, लगा धोखाधड़ी का आरोप

अचानक गोलियों की आवाज सुनकर चौराहे के दुकानदार भी सकते में आ गए। किसी को समझ में नहीं आया कि क्या हो गया है। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने शिक्षक के कमरे के अंदर जाकर देखा तो पूरा परिवार खून से लथपथ पड़ा था। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चारों को सीएचसी लेकर गई। जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

आशंका है कि यह वारदात रंजिश में की गई है। वारदात की सूचना मिलते ही अमेठी के पुलिस कप्तान अनूप कुमार सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Tags: amethi newscrime newsup news
Previous Post

उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Next Post
CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

स्टार्टअप

भारत में यूनिकॉर्न स्तर के स्टार्टअप की संख्या 21, चीन के दसवें हिस्से के बराबर

05/08/2020
1000 एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्म सिटी Film city will be built on 1000 acres of land

याेगी का बड़ा फैसला : नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर 1000 एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्म सिटी

22/09/2020
TV actress Karisma Tanna caused havoc, fans were shocked to see her

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने ढाया कहर, उन्हें देख फैंस हुए मदहोश

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version