• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

Writer D by Writer D
03/10/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड को पहली नवरात्र पर सौगात मिली है। अब शीतकाल में भी राज्यवासियों को निर्बाध बिजली मिलेगी। केंद्रीय पूल से उत्तराखंड को 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी। केन्द्र सरकार ने राज्य को आवंटित अतिरिक्त बिजली कोटे में 180 मेगावाट की वृद्धि कर इसकी समयावधि को 30 जून 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है। विगत 26 सितंबर को केंद्र की ओर से 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली 31 मार्च 2025 तक के लिए उत्तराखंड को आवंटित की गई थी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इसके लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर केंद्रीय पूल से उत्तराखंड को अतिरिक्त बिजली आवंटित करने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य में बिजली की मांग और उपलब्धता के बीच का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। बिजली उत्पादन बढ़ाने को राज्य सरकार सौर ऊर्जा, हाइड्रो पावर और कोयले से बिजली उत्पादन के लिए दीर्घकालिक योजना पर काम कर रही है।

धामी बोले- विकासोन्मुखी नीतियों पर एक बार फिर मुहर लगाएगी हरियाणा की जनता

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) की प्रभावी पैरवी पर केन्द्र ने उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त बिजली का कोटा बढ़ा दिया है। शीतकाल में बर्फबारी और अन्य कारणों से जल विद्युत परियोजनाओं के उत्पादन में गिरावट आने से राज्य में कई बार बिजली सप्लाई पर असर पड़ता है। अब केंद्रीय पूल से मिलने वाले अतिरिक्त कोटे में वृद्धि से उपभोक्ताओं को शीतकाल में भी निर्बाध बिजली मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेशवासियों को शीतकाल में भी बिजली निर्बाध मिलती रहेगी।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

धामी बोले- विकासोन्मुखी नीतियों पर एक बार फिर मुहर लगाएगी हरियाणा की जनता

Next Post

शिक्षक समेत पूरे परिवार की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर गोलियों से भूना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Next Post
Murder

शिक्षक समेत पूरे परिवार की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर गोलियों से भूना

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने पुलिस परिवार के बच्चों के लिए स्कूल बस का किया शुभारंभ

03/07/2024
Peach plant caught fire

पीच प्लांट में लगी भीषण आग, लाखों की सामग्री जलकर हुई राख़

09/05/2021
CM Yogi

टोक्यो रोड शो: मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उद्यमियों को दिया यूपी में निवेश का न्योता

25/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version