• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सियासी अटकलों के बीच दिल्ली से ‘मजबूत’ होकर लौटे CM योगी

Writer D by Writer D
12/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली दौरे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मजबूती लेकर लौटे हैं। सियासी कयासों, उलटफेर की चर्चाओं, प्रदेश के बंटवारे की तैयारी की अटकलों के बीच दो दिन का उनका यह दौरा पूरी तरह फीडबैक देने और आने वाली चुनौतियों से पार पाने की तैयारियों की चर्चाओं पर ही केंद्रित रहा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात से शुरू होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक से भेंट में प्रमुख रूप से मुख्य एजेंडा मिशन 2022 और लक्ष्य 300 पार सीटें ही रहा।

केंद्रीय नेतृत्व ने योगी के साथ जरूरी फैसले लेने और उन्हें क्रियान्वित करने के मुद्दे पर चर्चा किया। साथ ही पूरी कार्ययोजना समझाने और प्रदेश की तैयारियां समझते हुए जल्द ही फिर बैठक कर फैसलों को अंतिम रूप देने का निश्चय हुआ है। केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी में फिर फतह की कमान एक तरह से गृहमंत्री अमित शाह को सौंप दी है।

जहां तक मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं का सवाल है तो इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। नामों को लेकर भी कोई सूची नहीं तैयार की गई है। जहां तक जितिन या अरविंद शर्मा को मंत्री बनाने की बात है तो इस बारे में भी इस दौरे में कोई अंतिम फैसला न होने के संकेत हैं। संघ व भाजपा के सूत्रों का कहना है कि मुलाकात का मुद्दा कोरोना महामारी के दौरान हालात और पंचायत चुनाव के परिणामों के संदर्भ में 2022 की संभावनाएं व समीकरण रहे

GST काउंसिल की 44वीं बैठक आज, ब्लैक फंगस की दवा पर तय हो सकता है टैक्स

इनके जरिये यूपी में भाजपा की ‘एक बार फिर सरकार 300 पार के साथ’ के संकल्प को साकार किया जा सके। मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री, शाह और नड्डा से अलग-अलग मुलाकातें होने के कारण इनकी कोई अधिकृत जानकारी तो नहीं मिल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि बातचीत का मुद्दा डैमेज कंट्रोल के लिए सहयोगियों का साधना और विरोधियों का सियासी तौर पर निपटाना रहा।

सूत्रों का कहना है कि निषाद पार्टी की तरफ  से 14 जातियों को अनुसूचित जाति की सुविधाएं देने व गोरखपुर के आसपास दो या तीन जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद देने और अनुप्रिया पटेल की तरफ  से कुछ जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की मांग पर भी शाह ने योगी के साथ विचार-विमर्श किया।

सुप्रीमो मायावती ने डा. मदन राम को बनाया आजमगढ़ का सेक्टर प्रभारी

साथ ही उन संभावनाओं पर भी बात की गई, जिनके जरिये पिछड़ों व अनुसूचित जाति के लोगों को और मजबूती के साथ भाजपा से जोड़ा जा सके। शाह ने इन वर्गों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के प्रभाव की जानकारी भी ली। पंचायत चुनाव के नतीजों के परिपेक्ष्य में भी इन योजनाओं के प्रभावों पर चर्चा की जानकारी भी मिली है।

तमाम चर्चाओं के उलट योगी की शाह से लेकर नड्डा तक से मुलाकातें पूरी तरह सामान्य माहौल में हुई। भले ही सोशल मीडिया पर रार की खबरें चल रही हों, लेकिन सूत्रों के अनुसार योगी की केंद्रीय नेताओं के साथ मुलाकात का मुद्दा रार के बजाय 2022 की रणनीति की तैयारी रहा। शाह ने मुलाकात में सहयोगी पार्टियों की ओर से आई अपेक्षाओं की बात रखी और कोरोना काल के दौरान उठी बातों पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।

तय हुआ कि 2022 के मद्देनजर जहां मौजूदा सहयोगियों को साथ रखना है, वहीं सपा को ध्यान में रखते हुए पूरी चुनावी तैयारियों का तानाबाना बुनना है। अपने जाने न पाएं, लेकिन सामने वाले मजबूत भी न होने पाएं। कुल मिलाकर योगी के इस दिल्ली दौरे ने भाजपा के मिशन 2022 की तैयारियों की रूपरेखा की दिशा तय कर दी है।

इस पर विस्तृत कार्ययोजना जल्द ही सामने आ जाएगी और अमल भी शुरू होगा। पर, फिलहाल प्राथमिकता जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव रहेंगे। इसके बाद भाजपा संगठन और सरकार मिशन 2022 की फतह के लिए मैदान में उतरेगी।

Tags: amit shahLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindinarendra modiUP governmentvidhan sabha chunav 2022Vidhan Sabha Electionvidhan sabha election in 2022vidhan sabha election in upYogi Adityanath
Previous Post

दो नाबालिग के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म, एक बच्ची ने कर ली आत्महत्या

Next Post

देश में कोरोना के 70 दिन में सबसे कम केस, मौतों का आंकड़ा चार हजार के पार

Writer D

Writer D

Related Posts

Dinesh Pratap SIngh
उत्तर प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पवित्र योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

10/09/2026
Shahjahanpur once again tops in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

10/09/2026
Integral University showcases youth talent
उत्तर प्रदेश

युवाओं के नवाचार को योगी सरकार का प्रोत्साहन, यूपी राइज से हुनर को मिल रहा मंच

10/09/2026
Mega mock exercise will be held on September 18
Main Slider

आपदाओं से निपटने की परखी जाएगी तैयारी, 18 सितंबर को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज

10/09/2026
Emphasis on proper use of funds received through DBT
उत्तर प्रदेश

बच्चों की पढ़ाई में अभिभावक बनेंगे भागीदार, डीबीटी की मदद से संवरेंगी उनकी जरूरी सुविधाएं

10/09/2026
Next Post
Corona

देश में कोरोना के 70 दिन में सबसे कम केस, मौतों का आंकड़ा चार हजार के पार

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने जताया दुख PM Modi

जालाेर बस हादसे में 6 यात्रियों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

17/01/2021
postponed

 राजस्थान पीटीईटी 2020 परीक्षा नहीं होगी 6 सितंबर से, फिर स्थगित

27/08/2020
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने ली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

08/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version