• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमित शाह ने की सीएम योगी की तारीफ, बोले- लंबे अरसे बाद यूपी में लागू हुई कानून व्यवस्था

Writer D by Writer D
22/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि योगी ने यूपी में कानून व्यवस्था को लंबे अरसे के बाद लागू करने का कार्य किया है। पूरी मशीनरी का अराजनीतिकरण कर बहुत अच्छे से संभाला है। यह बातें उन्होंने सोमवार को भोपाल में संपन्न हुई बैठक में कहीं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी ने सालों से लंबित सिंचाई की परियोजनाओं को पूरा किया। उनकी क्षमताओं का विस्तार किया और नई योजनाओं को शुरू किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी यूपी ने कई रोड, पुल और पुलिया बनाकर पूरे प्रदेश को जोड़ा है।

बैठक में खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) नहीं पहुंच सके लेकिन उन्होंने वर्चुअली बैठक को संबोधित किया। बैठक में तीन मुद्दों को छोड़कर बाकी सभी मुद्दों का समाधान हुआ। बैठक में यह तय किया गया कि अगली बैठक ऋषिकेश में होगी और हर राज्य की ओर से किए गए अपने तीन सफल कार्यों का 10 मिनट का प्रस्तुतिकरण होगा। ताकि अच्छे कार्यों का लाभ दूसरे राज्य भी ले सकें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में डिफेंस कारिडोर में भी बहुत कार्य हुआ है।

राज्यों ने पीएम मोदी के टीम इंडिया के कांसेप्ट को जमीन पर उतारा: शाह

अमित शाह ने कहा कि एक जमाना था जब यह चारों राज्य (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़) बीमारू राज्यों की श्रेणी में आते थे। यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि अब चारों राज्य इस श्रेणी से बाहर आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बधाई देना चाहता हूं कि आपने पीएम मोदी के टीम इंडिया के कांसेप्ट को जमीन पर उतारने का कार्य अपने अपने राज्य में किया है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक में 30 में से 26 मुद्दों का समाधान किया है। स्थायी समिति की 14वीं बैठक में 54 मुद्दों में से 35 मुद्दे बैठक में आने से पहले ही हल किए जा चुके हैं। उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले हमारी प्राथमिकता होने चाहिए। इस बारे में मुख्य सचिव स्तर से निरंतर समीक्षा होनी चाहिए।

सीएम योगी (CM Yogi) ने भी की शाह की तारीफ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में देश में आंतरिक सुरक्षा आज अपने बेहतरीन स्थिति की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीम इंडिया के विजन से देश में सहकारी संघवाद की अवधारणा साकार हो रही है।

भगदड़ की घटना के बाद अब बांके बिहारी मंदिर को स्थानांतरित करने का सुझाव

इसकी एक अभिव्यक्ति ही क्षेत्रीय परिषद है। सहकारी संघवाद का सबसे बड़ा उदाहरण सबसे बड़ी महामारी कोरोना के प्रबंधन में देखने को मिला। देश की 135 करोड़ की आबादी को वैश्विक महामारी से बचाने के लिए किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय रहे हैं और इसकी पूरी दुनिया ने सराहना की है।

आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया: योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यूपी ने अपनी पहचान को पुन: स्थापित करने के लिए जो कदम बढ़ाए हैं, उनमें प्रमुख रूप से प्रदेश के अंदर सुरक्षा का माहौल बनाकर विकास की पटरी को पुन: स्थापित करने के कार्यक्रम हैं। उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पीएम मोदी के देश को पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के संकल्प के लिए यूपी ने एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की कार्रवाई शुरु कर दी है और हमारा विश्वास है कि हम इसमें सफल होंगे।

यूपी की वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट की सर्वत्र सराहना हुई: सीएम (CM Yogi)

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए यूपी की वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट की सर्वत्र सराहना हुई। अपने परंपरागत उद्यम को आगे बढ़ाने के साथ हमने तय किया है कि स्थानीय उत्पाद को जेम पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। सीएम योगी ने गोवंश से संबंधित लंपी डिजीज, गो तस्करी और युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे ड्रग कारोबार पर प्रभावी रोकथाम की भी बात की।

Tags: amit shahbhopal newscm yogiLucknow NewsNational newsup news
Previous Post

भगदड़ की घटना के बाद अब बांके बिहारी मंदिर को स्थानांतरित करने का सुझाव

Next Post

‘CM योगीजी हमारी पेंशन दिलवा दीजिये’, भाई-बहन ने मुख्यमंत्री से की भावुक अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
CM Yogi

'CM योगीजी हमारी पेंशन दिलवा दीजिये', भाई-बहन ने मुख्यमंत्री से की भावुक अपील

यह भी पढ़ें

Savin Bansal

बिजली, सड़क, पेयजल का पुनर्स्थापन; घर, खेत, फसल का त्वरित मुआवजा हमारी प्राथमिकताः डीएम

23/09/2025
cm yogi

CM योगी ने 50 लाख युवाओं को दिया कोरोना का सुरक्षा कवर

10/06/2021
CM Yogi reached Medanta

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे मेदांता, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हाल

23/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version