• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों की कर्ज माफी, 25 लाख नौकरियां…, शाह ने महाराष्ट्र में जारी किया BJP का संकल्प पत्र

Writer D by Writer D
10/11/2024
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
BJP's manifesto released in Maharashtra

BJP's manifesto released in Maharashtra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को महाराष्ट्र चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र (BJP Manifesto) जारी कर दिया। अपने संकल्प पत्र में बीजेपी ने किसानों का कर्ज माफ करने, महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह देने, 25 लाख नौकरियों और किसानों के लिए भावांतर योजना जैसे वादे किए हैं।

संकल्प पत्र (BJP Manifesto) जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह महाराष्ट्र की आकांक्षाओं का संकल्प पत्र है। इसमें किसानों का सम्मान और गरीबों का कल्याण है। इसके अंदर महिलाओं का स्वाभिमान है। ये महाराष्ट्र की उम्मीदों का संकल्प पत्र (BJP Manifesto) है। ये संकल्प पत्र पत्थर की लकीर जैसा है। शाह ने कहा कि अघाड़ी की सारी योजनाएं सत्ता के लिए है।

इस मौके पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस, बीजेपी स्टेट चीफ चन्द्रशेखर बावनकुले, मुंबई बीजेपी चीफ आशीष शेलार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे। इससे पहले फडणवीस ने कहा कि ये महाराष्ट्र के पूर्ण विकास का संकल्प है। संकल्प पत्र विकसित महाराष्ट्र का रोडमैप है। फडणवीस ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे। महाराष्ट्र के 25 लाख युवाओं को रोजगार देंगे।

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah launches BJP’s ‘Sankalp Patra’ for #MaharashtraAssemblyElections2024, in Mumbai.

Deputy CM Devendra Fadnavis, state BJP chief Chandrashekhar Bawankule, Mumbai BJP chief Ashish Shelar, Union Minister Piyush Goyal and other leaders of the… pic.twitter.com/F6pXK2eDQH

— ANI (@ANI) November 10, 2024

सत्ता के लालच में जनादेश का अपमान किया- शाह

अमित शाह ने कहा कि अघाड़ी की योजनाएं तुष्टीकरण की हैं। एमवीए की घोषणाएं खोखली हैं। 2019 में जनादेश महायुति के लिए था। सत्ता के लालच में जनादेश का अपमान किया गया। अघाड़ी के बनावटी मुद्दे नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा कि जब जब हमारी सरकार बनी तब तह हमने अपने वादों को पूरा करने का प्रयास किया। कोई नहीं मानता था कि इस जम्मू कश्मीर से धारा 370 हट जाएगी। कोई नहीं मानता था कि देश में सीएए आएगा। कोई नहीं मानता था कि इस देश में यूसीसी की शुरुआत होगी।

महायुति की 10 गारंटी

– किसानों का लोन माफ
– 25 लाख नौकरियां
– छात्रों को 10000 रुपये महीना
– लाडली योजना में 2100 रुपये
– बिजली बिलों में 30 फीसदी छूट
– वृद्धावस्था पेंशन 2100 रुपये
– 25000 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती
– आशा वर्करों को 15000 महीना
– 45 हजार गांवों में सड़क नेटवर्क
– शेतकारी सम्मान 15000 रुपये प्रति महीना

20 नवंबर को होगा चुनाव

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली। शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे।

Tags: amit shahBJP manifestoMaharashtra Newsmahatashtra electionsNational news
Previous Post

ट्रिपल मर्डर से दहला बिजनौर, पति-पत्नी और बेटे की पेचकस से गोदकर हत्या

Next Post

‘बुलडोजर जस्टिस मंजूर नहीं, कहीं सभ्य समाज में… ‘, अपने आखिरी जजमेंट में बोले CJI डी वाई चंद्रचूड़

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
CJI DY Chandrachud

'बुलडोजर जस्टिस मंजूर नहीं, कहीं सभ्य समाज में... ', अपने आखिरी जजमेंट में बोले CJI डी वाई चंद्रचूड़

यह भी पढ़ें

beaten

भूत प्रेत के चक्कर में पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या

27/03/2023
VC Vinay Pathak

कुलपति विनय पाठक पर कसा शिकंजा, CBI ने रंगदारी व कमीशनखोरी का दर्ज किया मुकदमा

09/01/2023
cm yogi

जलमार्ग से वैश्विक बाजार में जाएंगी बलिया की सब्जियां: सीएम योगी

06/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version