• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमित शाह ने CM पुष्कर से फोन पर लिया बारिश से बचाव की तैयारियों का जायजा

Writer D by Writer D
18/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में भी भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है। राजधानी देहरादून में सोमवार को भी बारिश जारी है। राज्य के सभी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मसूरी में रविवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के साथ यहां घना कोहरा छाया है। तापमान में भी काफी गिरावट आ गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर राज्य में भारी बारिश से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली है। इस दौरान शाह ने केंद्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने फोन पर राज्य में भारी बारिश से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों के विषय में जानकारी ली एवं केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।@AmitShah

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 18, 2021

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने फोन से सभी जिलाधिकारियों से बारिश की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले में बारिश और आवागमन की स्थिति की प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट दी जाए।

बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जबरदस्त हिमपात हुआ है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर कई जगह मलबा आने से मार्ग बाधित है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कलियासौड़ और सिरोबगड़ में बंद हो गया है। इस वजह से वाहनों को पौड़ी चुंगी और श्रीकोट में रोका जा रहा है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आठ जगह मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है।

उत्तराखंडः भारी बारिश के बाद रेड अलर्ट जारी, चारधाम यात्रा पर लगी रोक

वहीं चारों धामों में बेहद कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए चारधाम यात्रा पर पहुंचे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने को कहा गया है। हालांकि यात्रा पर रोक नहीं लगाई गई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जानकीचट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज गंभीर तोमर ने बताया कि यहां पर यमुनोत्री धाम जाने वाले करीब तीन सौ यात्री रुके हैं।

मौसम विज्ञानियों की चेतावनी के मद्देनजर सरकार, शासन और प्रशासन के अधिकारी अलर्ट पर हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव समेत तमाम आला अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से निपटने को लेकर उठाए कदमों की समीक्षा की है। सरकार शासन की ओर से घोषित तौर पर चार धाम यात्रा पर रोक नहीं लगाई गई है, लेकिन एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे दो दिनों तक चार धाम यात्रा पर जाने से बचें।

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद सोमवार को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। निदेशक प्रारंभिक और माध्यमिक निदेशक के साथ ही समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसे देखते हुए प्रदेश के समस्त अर्द्ध सरकारी, सरकारी एवं निजी स्कूल बंद हैं।

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि अपर निदेशक गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के साथ ही सभी अधिकारियों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उधर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के मुताबिक प्रदेश में कोविड की वजह से सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। इन केंद्रों में अभिभावकों के माध्यम से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है।

Tags: Chamoli Hindi SamacharChamoli News in Hindichar dham yatrachar dham yatra 2021Latest Chamoli News in HindiRainfallrainfall in uttarakhandsnowfallsnowfall in uttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand Weatheruttarakhand weather forecastuttarakhand weather updateWinterswinters 2021उत्तराखंड में मौसमचारधाम यात्राचारधाम यात्रा 2021
Previous Post

चौथी बार ED के सामने पेश नहीं हुईं जैकलीन, मांगी अगली तारीख

Next Post

भारी बारिश के अलर्ट के चलते कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
School Holidays

भारी बारिश के अलर्ट के चलते कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद

यह भी पढ़ें

cm dhami

आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग बनाएं आपस में समन्वय : सीएम धामी

29/06/2022
Supreme Court

‘तुरंत ड्यूटी पर लौटें, नहीं तो कार्रवाई होगी’, RG Kar हॉस्पिटल के डॉक्टर्स पर SC की कड़ी टिप्पणी

09/09/2024
Youth will get skill training for Jewar Airport and Film City

यूपी में जल्द होंगे 5 अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, देश का बना पहला राज्य

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version