• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग बनाएं आपस में समन्वय : सीएम धामी

Writer D by Writer D
29/06/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोपेश्वर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों में आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि मानसून सत्र के दौरान आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर काम करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मूलमंत्र के साथ काम करें। जिला स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान हो सकता है, उसका त्वरित समाधान करें। राज्य स्तर से किसी भी संसाधन एवं सहायता की जरूरत हो तो उसकी तत्काल डिमांड करें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने निर्देशित किया कि आपदा को गंभीरता से लेते हुए आपदा न्यूनीकरण की दिशा में बेहद संवेदनशीलता से कार्य करें। मानकों का अध्ययन करते हुए उसके अनुसार प्रस्ताव तैयार करें और आपदा न्यूनीकरण कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। आपदा के दौरान रिस्पांस टाइम को कम से कम किया जाए। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को संवेदनशील स्थलों के आसपास तैनात रखें। नगरीय क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम और उसके रखरखाव के लिए सिंचाई विभाग से डीपीआर तैयार कराई जाए।

dhami

सीएम (CM Dhami) ने कहा कि आपदा प्रबन्धन के लिए तहसीलों को जो वाहन उपलब्ध कराए गए उनके संचालन के लिए आउटसोर्स से वाहन चालकों की तैनाती की जाए। बरसात के दौरान चारधाम यात्रा का भी विशेष ध्यान रखें। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए यात्रा का सुव्यवस्थित संचालन किया जाए। इस दौरान सीएम ने सभी जिलों के डीएम से आपदा प्रबंधन की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

उदयपुर हत्याकांड: पांच गिरफ्तार, धानमंडी एसएचओ व एक एएसआई निलंबित

जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने मुख्यमंत्री को जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जनपद में चिन्हित 31 भूस्खलन क्षेत्रों के आसपास सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में यात्रियों को खाद्य सामग्री वितरण करने के साथ जरूरी सुविधा मुहैया की जा रही है। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएचआईडीसीएल की ओर से पागलनाला, गुलाबकोटी तथा चटवापीपल में पुल निर्माण किया जाना है जिसकी डीपीआर शासन को भेजी गई है। इसकी जल्दी स्वीकृति मिलने पर आने वाले समय में अधिक सुविधा रहेगी। इसके अलावा बताया कि यात्रा मार्ग पर पेयजल व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए जल संस्थान को कनिष्ठ अभियंता की नितांत आवश्यकता है।

वीसी में जिलाधिकारी ने गोपेश्वर नगर के हल्दापानी और जोशीमठ नगर में भूस्खलन की समस्या से भी अवगत कराया। वीसी में पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, सीएमओ डा.एसपी कुडियाल आदि मौजूद थे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

सवा करोड़ का गांजा बरामद, तीन तस्करों को एसटीएफ ने दबोचा

Next Post

मुख्य सचिव एस. एस. संधु ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Writer D

Writer D

Related Posts

Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

सभी विभाग एक प्लेटफॉर्म पर काम करें, ताकि युवाओं को सुविधा मिल सके: मुख्य सचिव

07/08/2026
Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Neha Bora
झारखंड

रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच बवाल, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई

07/08/2026
Tejasvi Surya
Main Slider

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

07/08/2026
Next Post
ss sandhu

मुख्य सचिव एस. एस. संधु ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की

यह भी पढ़ें

Sonia Gandhi

कोविड से संक्रमित सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

12/06/2022
राहुल गांधी Rahul Gandhi

किसानों के लिए मौत का फरमान है नया कृषि कानून : राहुल

28/09/2020
biggest liquor consignment ever seized

शराबबंदी के बाद भी इस राज्य में पकड़ी गई पांच करोड़ की शराब

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version