• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उदयपुर हत्याकांड: पांच गिरफ्तार, धानमंडी एसएचओ व एक एएसआई निलंबित

Writer D by Writer D
29/06/2022
in Main Slider, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Udaipur video

Udaipur video

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने कहा कि उदयपुर में मंगलवार को हुये नृशंस हत्याकांड (Udaipur murder case) के मामले में दो मुख्य आरोपितों सहित कुल पांच व्यक्ति पकड़े जा चुके है। इस प्रकरण की जांच नेशनल जांच एजेन्सी द्वारा की जा रही है। राजस्थान पुलिस द्वारा जांच में सहयोग दिया जा रहा है।

डीजीपी लाठर ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है एवं पुलिस सतर्कता से निगरानी रख रही है। कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत माकूल पुलिस बन्दोबस्त किए गए है। वर्तमान में कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए जिला मजिस्ट्रेट उदयपुर द्वारा शहर में कर्फ्यू लगाया गया है। मृतक कन्हैयालाल तेली के शव का पोस्ट मार्टम कर बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया है। उन्होंने बताया कि परिस्थिति का सही आंकलन नही कर पाने के कारण उदयपुर जिले के धानमंडी थानाधिकारी एवं एक सहायक उप निरीक्षक को निलंबित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कन्हैयालाल तेली की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपित गौस मोहम्मद का पाकिस्तान से संबंध है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी गौस मोहम्मद ने सन 2014 में कराची की यात्रा की थी एवं उसका संबंध दावत ए इस्लामी संगठन से रहा है।

कन्हैया की गर्दन कटने पर बोलीं कंगना रनौत, सिर तन से जुदा… अल्लाह के नाम पर?

महानिदेशक ने बताया कि इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एटीएस उदयपुर अनन्त कुमार द्वारा अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था। अब एनआईए द्वारा अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दस जून को प्रार्थी नाजिम अहमद पिता अहमद नईम जाति मुसलमान निवासी धोली बावड़ी मस्जिद के पीछे थाना धान मंडी ने एक लिखित रिपोर्ट थाना धानमंडी में पेश की थी कि कन्हैया लाल साहू सुप्रीमो टेलर मालदास स्ट्रीट ने अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट की है। इस रिपोर्ट पर थाना धानमंडी में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के बाद अभियुक्त कन्हैया लाल साहू को गिरफ्तार कर बारह जून को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत मिली।

उन्होंने बताया कि 15 जून को कन्हैया लाल साहू ने धानमंडी थाने में एक लिखित रिपोर्ट पेश की जिसमें बताया गया कि उसे 4-5 मुस्लिम युवकों द्वारा मारने की धमकियां दी जा रही है। जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक भंवरलाल ने दोनों पक्षों को तलब किया तो दोनों पक्षों ने आपसी राजीनामा होने की बात कही। परिवाद के जांचकर्ता भंवरलाल को तुरन्त प्रभाव से निलंबित किया जा चुका है तथा उसके विरूद्व विभागीय जांच की जा रही है।

उदयपुर हत्याकांड की ममता बनर्जी ने की निंदा, कहा- हिंसा और उग्रवाद अस्वीकार्य

इसके बाद 28 जून की दोपहर कन्हैयालाल तेली की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपित मोहम्मद रियाज अख्तारी और गौस मोहम्मद को पकड़ लिया गया है। प्रकरण में तीन अन्य व्यक्तियों को भी पकड़ा गया है। इस दौरान महानिदेशक इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ए.टी.एस. व एस.ओ.जी. अशोक राठौड़, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कानून व्यवस्था हवासिंह घूमरिया मौजूद रहे।

Tags: crime newskanhaiya murder caseNational newsrajasthan newsudaipur murder case
Previous Post

MVA की बैठक से शिवसेना ने किया किनारा, अटकलों का बाजार गर्म

Next Post

सवा करोड़ का गांजा बरामद, तीन तस्करों को एसटीएफ ने दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM धामी

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
उत्तराखंड

CM धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

25/10/2026
Next Post
arrested

सवा करोड़ का गांजा बरामद, तीन तस्करों को एसटीएफ ने दबोचा

यह भी पढ़ें

सपाइयों ने किया मौन प्रदर्शन

प्रदेश में चल रही हिटलरगिरी, 2022 में मिलेगा जवाब : अखिलेश

03/10/2020
Makeup

10 मिनट में करें मेकअप, इनसे मिलेगा परफेक्ट लुक

18/08/2025
अवैध खनन

अवैध खनन को कोशिश कर रहे है माफिया ने सिपाही को ट्रैक्टर से कुचला, मौत

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version