• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इमरती देवी पर अपमानजनक बयान देने के लिए कमलनाथ को नोटिस जारी

Desk by Desk
19/10/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्यप्रदेश में डाबरा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार इमरती देवी पर अपमानजनक बयान के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को नोटिस जारी किया है।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने श्री कमलनाथ के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इस संबंध में चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता कमलनाथ का एक महिला उम्मीदवार के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना महिलाओं का अपमान है। आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री से इस संबंध में स्पष्टीकरण देने को भी कहा है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि श्री कमलाथ का बयान गैरजिम्मेेदाराना और असम्मानजनक है।

शरद पवार का राज्यपाल पर हमला, कहा- कोई स्वाभिमानी व्यक्ति पद पर नहीं रहता

इस बीच केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने श्री कमलनाथ के बयान की निंदा की और कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठायें। उन्होंने कहा, “ मैं नहीं समझती कि गांधी परिवार एक महिला के खिलाफ अपमानजनक बयान के लिए श्री कमलनाथ के विरुद्ध कदम उठायेगा। यह कमलनाथ हों या दिग्विजय सिंह, ये वे लोग हैं जिनके कारण गांधी परिवार के ‘घर का चूल्हा जलता है’।” श्रीमती ईरानी ने कहा कि एक महिला राजनेता के खिलाफ श्री कमलनाथ का अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा, “ मैं नहीं समझ पा रही है हूं कि इस पर गांधी परिवार चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। ”

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी श्री कमलनाथ के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा, “ श्री कमलनाथ जी द्वारा दिया गया महिला विरोधी बयान घोर आपत्तिजनक है, दलित वर्ग की एक महिला नेता को उन्होंने जिन शब्दों का उपयोग करके अपमानित करने का प्रयत्न किया, यह कांग्रेस की दलित विरोधी और महिला विरोधी चरित्र का प्रकटीकरण है। मैं इस बयान की घोर शब्दों में निंदा करता हूँ।”

कमलनाथ ने अपने बयान पर दी सफाई, ‘आइटम’ को बताया संसद का शब्द

कांग्रेस से भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्री कमलनाथ के बयान की निंदा करते हुए कहा, “आज देखो किन शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है,मेरे और आपके परिवार के लिए इमरती देवी जी के लिए, दलित समाज जो जमीन से जुड़ी हुई महिला है, जो मेहनत करके सरपंच से लेकर विधायक बनी । उनके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना आपत्तिजनक है । ”

श्रीमती इमरती देवी मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री है। पिछले दिनों एक जनसभा में श्री कमलनाथ ने उनके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

Tags: 24ghante online.comlatest political newsMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020mp newsकमलनाथ की अमर्यादित टिप्पणीसीएम शिवराज का मौन उपवास
Previous Post

शरद पवार का राज्यपाल पर हमला, कहा- कोई स्वाभिमानी व्यक्ति पद पर नहीं रहता

Next Post

यूपी में कोरोना के 1746 नए मामले, रिकवरी रेट 91.62 फीसदी पहुंचा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post

यूपी में कोरोना के 1746 नए मामले, रिकवरी रेट 91.62 फीसदी पहुंचा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तरायणी मेले का सांस्कृतिक, धार्मिकता के साथ ही राजनैतिक महत्व: सीएम धामी

14/01/2024

प्रियंका गांधी जनता को कर रही गुमराह, जमीनी हकीकत से हैं दूर : शाही

21/06/2021
Badrinath Mandir

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख की हुई घोषणा

26/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version