• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लता दीदी के अंतिम संस्कार में इसलिए शामिल नहीं हुए अमिताभ बच्चन

Writer D by Writer D
07/02/2022
in मनोरंजन
0
amitabh-lata

amitabh-lata

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर ज़मीन पर भगवान को साक्षात देखना हो तो वो लता जी (Lata Mangeshkar) हैं। अमिताभ बच्चन का लता मंगेशकर से विशेष अनुराग रहा है। अमिताभ हमेशा लता जी के प्रति आत्मीय और आदर करने वाले इंसान रहे। ऐसा ही स्नेह उन्हें लता जी से मिलता रहा।

लेकिन रविवार की शाम जब मुंबई के शिवाजी पार्क में लता जी (Lata Mangeshkar) का अंतिम संस्कार (Funeral) हुआ तो कई लोगों को उम्मीद थी कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी उन्हें अंतिम प्रणाम करने वालों की कतार में होंगे। पर ऐसा नहीं हुआ। अमिताभ नहीं आए। सिनेमा जगत, साहित्य, राजनीति, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र के कई नामचीन लता को अंतिम विदा दे रहे थे लेकिन अमिताभ इनमें शामिल नहीं थे।

हालांकि अमिताभ लता जी के पार्थिव शरीर का दर्शन करने उनके आवाज पर दोपहर बाद ही हो आए थे। अमिताभ के साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी मौजूद थीं। दोनों ने लता मंगेशकर के आवास पर जाकर उन्हें अपना अंतिम प्रणाम किया।

ऐसा भी नहीं है कि अमिताभ बच्चन किसी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होते। पिछले महीनों दिलीप कुमार के अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ मौजूद थे। फिर ऐसी क्या वजह रही होगी कि अमिताभ अपनी दीदी के अंतिम संस्कार में नहीं आए।

लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में गया था पहला फिल्मी गाना

बच्चन परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो ऐसा नहीं है कि अमिताभ लता जी के अंतिम संस्कार में जाना नहीं चाहते थे। लेकिन ऐसी कुछ मजबूरी थी कि अमिताभ को अंतिम विदा के वक्त अपने कदम रोक लेने पड़े।

सूत्रों के मुताबिक अमिताभ को ऐसी सलाह उनके डॉक्टर्स की ओर से दी गई है कि वो भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें।

हालांकि इस बारे में न तो बच्चन परिवार की ओर से कोई बयान या स्पष्टीकरण आया है और न ही इसकी पुष्टि की जा सकी है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने अमिताभ को पिछले कुछ समय के दौरान किसी सार्वजनिक जगह पर, खासकर जहां भीड़ हो या बड़ी तादाद में लोग मौजूद हों, ऐसे अवसरों से बचने की सलाह दी है।

इंडियन टीम ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

पिछले कुछ वर्षों के दौरान अमिताभ बच्चन कुछ स्वास्थ्यगत स्थितियों से गुजरे हैं। कोरोना काल में भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें उपचार की ज़रूरत पड़ी थी। बताया जा रहा है कि इसी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हिदायत दी कि मौजूदा स्थिति में उन्हें ऐसे अवसरों से बचना होगा।

अमिताभ शायद इसीलिए लता दीदी को विदाई देने शिवाजी पार्क नहीं पहुंचे। उन्होंने चुपचाप उनके घर जाकर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करना सही समझा।

Tags: amitabh bachcanbollywood gossipsLata Mangeshkar
Previous Post

लखनऊ पहुंचीं ममता बनर्जी, अखिलेश ने किया स्वागत

Next Post

कांग्रेस उत्तराखंड में लूट और झूठ का खेल खेलने जा रही है : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cocktail 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

23/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
Kailash Kher
मनोरंजन

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

05/06/2026
Pahlaj Nihalani
Main Slider

नहीं रहे निर्माता पहलाज निहलानी, फिल्म जगत में शोक

04/06/2026
Salman Khan, Salim Khan
मनोरंजन

सलमान खान को धमकी देने वाला लखनऊ से अरेस्ट, खुद को बताया था छोटा शकील का गुर्गा

30/05/2026
Next Post
pm modi

कांग्रेस उत्तराखंड में लूट और झूठ का खेल खेलने जा रही है : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

cm dhami

सीएम धामी ने चरण धोकर किया कांवड़ियों का सम्मान

20/07/2022
Condoms

क्लास रूम से लेकर बाथरूम तक कंडोम, देखकर टीचर्स के उड़े होश

21/07/2023
पंजाब

पंजाब में 117 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, कई जगह कांग्रेसी-अकाली भिड़े

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version