• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल्याण सिंह के निधन पर AMU कुलपति ने जताया शोक, विरोध में विवि में लगे पोस्टर

Writer D by Writer D
25/08/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
0
aligarh muslim university

aligarh muslim university

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का 21 अगस्त को निधन हो गया था। 22 अगस्त को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

शोक संवेदना व्यक्त किए जाने की एएमयू के छात्रों ने निंदा की है। इस संबंध में विश्वविद्यालय परिसर में कई जगह पर्चे चिपकाए गए हैं। पर्चों में कुलपति तारिक मंसूर के खिलाफ बातें लिखीं गई हैं। हालांकि मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस तरह के पर्चे हटवा दिए हैं।

परिसर में चिपकाए गए पर्चे में कहा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस तरह शोक संवेदना व्यक्त करना भावनाओं को आहत करने वाला है। क्योंकि पूर्व में जो हुआ है वह किसी से छिपा हुआ नहीं है।

यह अलीग बिरादरी की भावनाओं पर चोट करने जैसा है। यह पर्चे हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा में हैं। कुछ लोगों ने इन पर्चों का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है।

इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली कहते हैं कि विश्वविद्यालय परिसर में इस समय छात्र नहीं हैं। कैंपस खाली है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस तरह के पर्चे दो-तीन जगह चिपकाए गए थे, जिसके विषय में जानकारी होने पर उनको तत्काल हटवा दिया गया। जहां तक सोशल मीडिया का संबंध है उस पर कोई भी व्यक्ति टिप्पणी कर सकता है। अगर वह कानून उल्लंघन के दायरे में आता है तो जांच की जाएगी।

दिवंगत कल्याण सिंह की कलश यात्रा निकालेगी BJP, इन नदियों में होगा विसर्जन

मामले में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Aligarh Hindi SamacharAligarh muslim universityaligarh newsAligarh News in Hindicondoling message of kalyan singhkalyan singhkalyan singh agekalyan singh deathkalyan singh death datekalyan singh familykalyan singh in hindikalyan singh newsKalyan singh up cmLatest Aligarh News in Hindi
Previous Post

उत्तराखंड पहुंची पंजाब कांग्रेस की बगावत, हरीश रावत से मिलने पहुंचे बागी विधायक

Next Post

TMC कार्यकर्ता के घर में विस्फोट से उड़ी छत, मां की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
Explosion

TMC कार्यकर्ता के घर में विस्फोट से उड़ी छत, मां की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Badrinath Dham

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, पंद्रह क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

12/05/2024

सेवा सप्ताह के रूप में मनाए प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस : सीएम योगी

05/09/2021
Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, शाम सात बजे लेंगे शपथ

30/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version