• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

Writer D by Writer D
26/05/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति से संबंधित राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने निर्देश दिए कि टेक होम राशन (टीएचआर) का 100 प्रतिशत वितरण फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र तैयार करने को कहा गया, ताकि वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाई जा सके।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने जिलास्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समितियों की बैठकें निर्धारित समय पर नियमित रूप से आयोजित किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखकर योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन केंद्रों में बिजली और पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उनकी सूची संबंधित विभागों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने यह भी कहा कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों के स्वयं के भवन नहीं हैं, वहां आसपास उपयोग में नहीं आ रहे पुराने पंचायत भवनों को आंगनवाड़ी केंद्रों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए। विभाग इन भवनों की आवश्यक मरम्मत कर उनका उपयोग सुनिश्चित करे। वहीं असुरक्षित पंचायत भवनों को ध्वस्त कर नए भवन निर्माण की दिशा में कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके साथ ही मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सभी राजकीय एवं स्वैच्छिक बाल देखरेख संस्थाओं का थर्ड पार्टी ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि व्यवस्थाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा , सचिव चंद्रेश कुमार यादव, वी. शंमुगम, रणवीर सिंह चौहान, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Anand BardhanUttarakhand News
Previous Post

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

Next Post

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

15/07/2026
Next Post
Keshav Maurya

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

यह भी पढ़ें

uttrakhand chief ministers

और अब मुख्यमंत्री की सीट की चिंता

13/03/2021

गोली लगने से दंपत्ति की मौत

15/06/2023
encounter

पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

06/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version