• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करना हमारा कर्तव्य : सुधा सिंह

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सरस्वती कुंज निरालानगर स्थित विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय खेलकूद कार्य योजना की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक का शुभारम्भ क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचन्द्र व क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश कुमार ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय एथलीट व पद्मश्री से सम्मानित सुधा सिंह ने कहा कि विद्या भारती से हमारे खिलाड़ी भैया-बहन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करें और मुझसे भी अच्छा प्रदर्शन करें, ऐसी मेरी अपेक्षा है। इस सम्बन्ध में विद्या भारती की पूर्व खिलाड़ी व विद्या भारती परिवार की बेटी होने के नाते, मुझसे जितना सहयोग चाहिए उसके लिए मैं सदैव तत्पर हूं।

सुधा सिंह  ने आगे कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करना हम सभी का कर्तव्य है। खेल के क्षेत्र में देश की स्थिति पहले से अच्छी है, आवश्यकता है तो सिर्फ हम सभी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की। उन्होंने कहा कि विद्या भारती जिस प्रकार खेल के क्षेत्र में प्रयासरत है, उसका प्रत्यक्ष प्रमाण मैं स्वयं, झाँसी की शैली सिंह, हिमाचल के निषाद कुमार आदि खिलाड़ी हैं। मेरा सभी प्रशिक्षकों से आग्रह है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने में अपना पूरा प्रयास करें।

बता दें कि सुधा सिंह  विद्या भारती के विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर रायबरेली की पूर्व छात्रा भी हैं। एथलीट सुधा सिंह मूलत: ग्राम पोस्ट भिमी, जिला अमेठी की रहने वाली हैं। फिलहाल वो अपने परिवार के साथ रायबरेली जिले के शिव नगर कॉलोनी में रहती हैं। सुधा सिंह के पिता हरिनारायण सिंह सेवानिवृत्त आईटीआई कर्मी है। वहीं, मां गृहणी और छोटा भाई प्रवेश नारायण सिंह एफआइईटी में प्रोफेसर हैं।

सुधा का मन बचपन से ही खेल कूद में लगता था, जिसके चलते स्कूल में होने वाली खेल प्रतियोगिता में वो हमेशा हिस्सा लेकर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करती थी। खेल के दम प्रदेश की तत्कालीन सरकार में रानी लक्ष्मीबाई और यश भारती अवार्ड से सम्मानित हासिल कर चुकी हैं।  सुधा ने इसके बाद 2010 में हुए एशियन खेल की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 2013 एशियन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक तने वाली सुधा ने 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में रजत पदक ता। रियो 2012 तथा लंदन 2016 ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया।

क्षेत्रीय खेलकूद कार्य योजना बैठक में चारों प्रांतों के खेल प्रमुखों समेत कई लोग सम्मिलत हुए। खेल प्रमुखों से क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश कुमार ने एथलीट सुधा सिंह से परिचय कराया।

Tags: Lucknow News
Previous Post

LJA की लखनऊ इकाई के चुनाव हेतु दूसरे दिन भी भरे गए फार्म, इस दिन होगा मतदान

Next Post

अल्मोड़ा में आपदा प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों से बोले सीएम योगी- युवाओं को सपा की गुंडागर्दी, उपद्रव व लूट के बारे में बताइए

20/07/2026
Dengue Vaccine
Main Slider

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी, जानें कौन लगवा सकेगा टीका

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर किया अभिषेक, बच्चों का कराया अन्नप्राशन

20/07/2026
CJP Protest
Main Slider

संसद भवन के बाहर हंगामा! CJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

20/07/2026
Next Post

अल्मोड़ा में आपदा प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

fire broke out

बीकेटी बाजार में आग लगने से चार दुकानें हुई राख, लाखों के नुकसान की आशंका

06/03/2021
बेसिक शिक्षा विभाग

बेसिक शिक्षा विभाग के बीएड करने वाले 22 शिक्षकों की होगी जांच

29/07/2020

नये साल में माध्यमिक स्कूलों में होगी 25000 टीचरों की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version