• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईवी निर्माण यूनिट के लिए उत्तर प्रदेश है महिंद्रा की पहली पसंद

Writer D by Writer D
23/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

Anand Mahindra met CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से सोमवार को उनके सरकारी आवास पर महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने शिष्टाचार भेंट की। आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश में समूह की ओर से निवेश प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) से वार्ता के दौरान आनंद महिंद्रा ने उत्तर प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल नीति को उत्साहवर्धक बताया और कहा कि महिंद्रा समूह ईवी सेक्टर में बड़े निवेश की योजना पर काम कर रहा है। इस दृष्टि से उत्तर प्रदेश हमारी पहली पसंद है। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने कहा कि बीते 05 जनवरी को मुम्बई (महाराष्ट्र) में मुख्यमंत्री योगी के साथ हुई विशेष बैठक में महिंद्रा समूह की ओर से निवेश प्रस्तावों पर विमर्श किया गया था। समूह उन सभी प्रस्तावों पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उन सभी प्रस्तावों को चरणबद्ध ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा।

महिंद्रा समूह के अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं को प्रोत्साहित करते हुए पर्यटन स्थलों पर क्लब महिंद्रा का विस्तार किया जाएगा। इससे पर्यटकों को सहायता मिलेगी और रोजगार के नए साधन भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में तकनीक के समावेश के प्रयासों को बढ़ाते हुए महिंद्रा समूह फॉर्म मशीनों का निर्माण करने के लिए उत्तर प्रदेश में इकाई स्थापित करने की इच्छुक है।

एके शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) की औद्योगिक विकास नीतियों को उद्योग जगत के लिए उत्साहवर्धक बताते हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था, व्यावहारिक सेक्टोरल नीतियां, सरल प्रणाली और बड़ी आबादी महिंद्रा समूह के लिए निवेश अनुकूल अवसर बनाते हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के विकास में सहायक बनने के लिए समूह उत्साहित है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि एयरोस्पेस, कृषि व्यवसाय, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, निर्माण उपकरण, रक्षा, ऊर्जा, कृषि उपकरण, वित्त और बीमा, औद्योगिक उपकरण, सूचना प्रौद्योगिकी, हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, रियल इस्टेट, रिटेल और शिक्षा सेक्टर में महिंद्रा समूह की विशेषज्ञता है। ग्रुप के सुदीर्घ अनुभव, तकनीक, शोध-अनुसंधान और नवाचारों से उत्तर प्रदेश को अत्यंत लाभ होगा।

प्रदेश की 25 सेक्टोरल नीतियों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडस्ट्री की जरूरत और अपेक्षाओं का ध्यान रखते हुए हमने अपनी नीतियां तैयार की है। प्रदेश में विशाल लैंडबैंक और ओपन पॉवर एक्सेस है। यहां निवेशकों का हित सुरक्षित है। सरकार की ओर से महिंद्रा ग्रुप को यह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

Tags: Anand mahindracm yogiLucknow News
Previous Post

एके शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

Next Post

सीएम योगी ने राज्यपाल को “मेरे राम मेरी रामकथा” नामक पुस्तक की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने राज्यपाल को "मेरे राम मेरी रामकथा" नामक पुस्तक की भेंट

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Main Gate

इस हिस्से में मनी प्लांट लगाना होता है शुभ

01/02/2026
hair

रूखे बालों पर इन चीजों का करें इस्तेमाल

11/02/2026
Dead Body

ड्यूटी के दौरान दीवार गिरने से रेलवेकर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

11/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version