• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आंध्र प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पर लगाया अपनी सरकार गिराने का आरोप

Desk by Desk
11/10/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
press conference

प्रेस कॉन्फ्रेंस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एन वी रमन्ना और राज्य उच्च न्यायालय पर वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली वाईएसआर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने और गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। सरकार का कहना है कि ऐसा तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू के निर्देश पर हो रहा है।

कुछ भारतीय दलित, मुसलमान और आदिवासी को इंसान नहीं समझती : राहुल

राज्य सरकार ने ये गंभीर आरोप हैदराबाद में शनिवार को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए। राज्य सरकार ने इसे लेकर एक बयान भी जारी किया है। रेड्डी द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एसए बोबडे को एक पत्र लिखा गया है जिसमें मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति रमन्ना की नायडू से निकटता को लेकर अपने आरोपों के बारे में विस्तृत तौर पर बताया है।

इसके अलावा उनकी सरकार के फैसलों के साथ-साथ न्यायिक अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ आरोपों की जांच के खिलाफ उच्च न्यायालय द्वारा अपनाए गए प्रतिकूल रुख के बारे में भी बताया गया है। पत्र में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के विशिष्ट निर्णयों और न्यायाधीशों के नाम सूचीबद्ध करने को लेकर विस्तृत विवरण है।

बता दें कि सीजेआई बोबडे के बाद एन वी रमन्ना उच्चतम न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। यह पहली बार है जब जगन सरकार ने न्यायपालिका पर सीधा हमला किया है, हालांकि उनकी पार्टी के नेता और मंत्री तथाकथित तीन राजधानियों की योजना सहित सरकार के विभिन्न फैसलों को रोकने के लिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ बयान देते रहे हैं।

तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली शायरा बानो भाजपा में हुई शामिल

सीजेआई बोबडे को लिखे पत्र में रेड्डी ने राज्य न्यायपालिका पर टीडीपी का पक्ष लेने और पास किए आदेशों की प्रकृति में उसके हितों का ख्याल रखने, उसके खिलाफ जांच पर रोक लगाने और सुनवाई के लिए मामलों को स्वीकार करने में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अजय कल्लम ने संबोधित किया।

Tags: allegationsChandrababu Naidudestabilisegovernment decisionsHigh CourtJagan Mohan Reddyjudicial officersJustice NV Ramanaletterministerspress conferenceSA Bobdesitting chief ministerSupreme Courttopple governmentwrit petitionsysr congressआरोपएसए बोबडेचंद्रबाबू नायडूजगन मोहन रेड्डीप्रेस कॉन्फ्रेंससुप्रीम कोर्टहाई कोर्ट
Previous Post

तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली शायरा बानो भाजपा में हुई शामिल

Next Post

गोंडा : राम जानकी मंदिर के पुजारी को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Desk

Desk

Related Posts

बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Next Post
shot

गोंडा : राम जानकी मंदिर के पुजारी को मारी गोली, लखनऊ रेफर

यह भी पढ़ें

Donald Trump

पूर्व राष्ट्रपति के घर पर एफबीआई का छापा

09/08/2022
Rodrigo-Duterte

वैक्सीन न लगवाने वालों को लगेगा सूअर का टीका, भेजा जाएगा जेल

22/06/2021
Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने की मुलाक़ात, इन बातों पर हुई चर्चा

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version