• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वसूली मामले में DRDO ऑफिस पहुंचे अनिल देशमुख, CBI करेगी पूछताछ

Writer D by Writer D
14/04/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anil Deshmukh

Anil Deshmukh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सौ करोड़ रूपए की वसूली के आरोपों की वजह से कुर्सी गंवाने वाले महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख से आज सीबीआई पूछताछ करेगी। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने एनसीपी नेता अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए तलब किया है।

परमबीर सिंह के आरोपों प सीबीआई के सवालों का सामना करने के लिए अनिल देशमुख डीआरडीओ दफ्तर पहुंच चुुके हैं, जहां कुछ देर में उनसे पूछताछ होगी। एजेंसी आरोपों की सच्चाई जानने की कोशिश करेगी, जिसकी वजह से महाराष्ट्र की सियासत में बीते कुछ सयम से घमासान जारी है।

Mumbai: Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh arrives at DRDO guest house

CBI had summoned him for questioning in connection with alleged corruption case pic.twitter.com/EfkvrQeUwF

— ANI (@ANI) April 14, 2021

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद अनिल देशमुख को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी और हाईकोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ सीबीआई ने जांच शुरू की है। अनिल देशमुख से पूछताछ करने से पहले रविवार को केंद्रीय एजेंसी ने अनिल देशमुख के दो निजी सहायकों से पूछताछ की थी। इसके अलावा एजेंसी ने एनआईए की गिरफ्त में चल रहे मुंबई पुलिस के निलंबित सचिन वाझे के दो ड्राइवरों से भी पूछताछ की थी।

बाबा साहब के जीवन से सबको प्रेरणा लेनी चाहिए : बेबी मौर्य

बता दें कि बीते दिनों ही सीबीआई ने अनिल देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अनिल देशमुख को हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक वाली कार मिलने के मामले में एपीआई सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद पद से हटाए गए परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री को खत लिखकर आरोप लगाया था कि वाझे को अनिल देशमुख ने हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली का आदेश दिया था। हाल ही में वाझे ने भी एनआईए कोर्ट को लिखे खत में ये आरोप लगाए हैं।

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के वसूली संबंधी आरोपों पर हाई कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह जानकारी साझा की थी कि देशमुख ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए यूपी बोर्ड की परीक्षा आगे बधाई जाएं : शिवपाल

देशमुख ने भी इस्तीफे की एक प्रति ट्वीट कर बताया था कि अधिवक्ता जयश्री पाटिल की याचिका पर हाई कोर्ट ने आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। उन्होंने लेटर में लिखा था, ”अदालत के आदेश के बाद मेरे पास पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। मैंने पद छोड़ने का निर्णय किया है। कृपया मुझे मेरे पद से कार्यमुक्त करें।”

Tags: Anil Deshmukhcbicrime newsHundred crore rupees recovery caseMaharashtra NewsParambeer Singh
Previous Post

हुमा कुरैशी की पहली हॉलीवुड फिल्म “आर्मी ऑफ द डेड” का ट्रेलर हुआ रिलीज

Next Post

अभिनेता टाइगर श्रॉफ के ट्रेनर ने उनके फिटनेस रूटीन का किया खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Next Post
Actor Tiger Shroff's trainer revealed his fitness routine

अभिनेता टाइगर श्रॉफ के ट्रेनर ने उनके फिटनेस रूटीन का किया खुलासा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

बाढ़ को लेकर सरकार पहले से ही अलर्ट मोड पर थी सरकार: सीएम योगी

28/08/2023
Sharadiya Navratri

चैत्र नवरात्रि से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, वरना हो सकती है धन की हानि

27/03/2025
Donald Trump

इस्राइल का बड़ा दावा: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान?

10/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version