• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भदोही अग्निकांड: पीड़ितों को देखने अस्पताल पहुंचे अनिल राजभर, बोले- सीएम योगी खुद रख रहे है नजर

Writer D by Writer D
03/10/2022
in उत्तर प्रदेश, भदोही
0
Anil Rajbhar

Anil Rajbhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दूत के रूप में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर (Anil Rajbhar) सोमवार को शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, सर सुंदरलाल चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर बीएचयू तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में पहुंचे। तीनों अस्पतालों में भदोही दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में झुलस कर भर्ती लोगों का हालचाल एवं कुशलक्षेम मंत्री ने जाना तथा मौके पर मौजूद चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनके इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। उन्होंने घायलों एवं उनके तीमारदारों से वार्ता के दौरान शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मंत्री अनिल राजभर (Anil Rajbhar)  ने मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में इलाज करा रहे 8 श्रद्धालुओं एवं उनके तीमारदारों से घटना के बाबत जानकारी ली और समुचित एवं पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था का भरोसा दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि घायलों का इलाज उच्च स्तरीय होना चाहिए और इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इनका बराबर देख रेख किया जाए और पूरी चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से निःशुल्क हो। इतना ही नहीं घायलों के साथ-साथ उनके तीमारदारों को भी कोई परेशानी न होने पाए। उन्होंने मौके पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से भी वार्ता की और घायलों के समुचित चिकित्सा व्यवस्था हेतु कहा।

तत्पश्चात मंत्री अनिल राजभर (Anil Rajbhar)  बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर एवं सर सुंदरलाल चिकित्सालय पहुंचकर वहां इलाज करा रहे घायलों को देखा और उनके तीमारदारों से वार्ता की। कैबिनेट मंत्री ने पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय तथा औराई स्थित सूर्या ट्रामा सेंटर व जीवनदीप हॉस्पिटल में भी इलाज करा रहे घायलों का मौके पर जाकर कुशल क्षेम जाना एवं समुचित इलाज सुनिश्चित कराए जाने हेतु सम्बंधितो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने घटना को दु:खद बताते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं और चिंतित भी है। इस दौरान मंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डाॅ दयाशंकर मिश्र दयालु, औराई के विधायक दीनानाथ भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

बताते चलें कि रविवार को जनपद भदोही के औराई के दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान लगी आग में झुलसने व भगदड़ होने के कारण काफी श्रद्धालु जले एवं घायल हुए। जिनको वाराणसी स्थित श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय एवं बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। इन घायलों का इलाज चल रहा है।

घायलों एवं जले श्रद्धालुओं के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ. साथ उनका कुशलक्षेम पूछे जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंत्री अनिल राजभर को चिकित्सालय पहुंचकर समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया है।

Tags: anil rajbharBhadohi newscm yogidurga puja pandal fireup news
Previous Post

टूट जाएगी 350 साल की परंपरा, कुंभकर्ण और मेघनाद का अब नहीं होगा दहन

Next Post

मुलायम सिंह की हालत स्थिर, सलामती के लिए सैफई से वाराणसी तक हो रहे यज्ञ

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

14/02/2026
working women hostel
उत्तर प्रदेश

श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

14/02/2026
Kalinjar Festival
उत्तर प्रदेश

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

14/02/2026
Ayodhya
उत्तर प्रदेश

250 करोड़ से और चमकाएंगे अयोध्या को

14/02/2026
Sports College
उत्तर प्रदेश

आगरा में बनेगा हाई-टेक स्पोर्ट्स कॉलेज, अब मंडल में ही निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

14/02/2026
Next Post
Mulayam Singh

मुलायम सिंह की हालत स्थिर, सलामती के लिए सैफई से वाराणसी तक हो रहे यज्ञ

यह भी पढ़ें

Navneet Sehgal

नई व्यवस्था के संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस समय से जारी की जाएगी : सहगल

15/06/2021

रीट परीक्षा की अब उठी तारीख बदलने की मांग

12/02/2021
empty stomach water benefits

खाली पेट पानी पीने से होते हैं शरीर को ये अनोखे लाभ

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version