• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम सिंह की हालत स्थिर, सलामती के लिए सैफई से वाराणसी तक हो रहे यज्ञ

Writer D by Writer D
03/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mulayam Singh

Mulayam Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) (82) की तबीयत बिगड़ने की वजह से उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल ने सोमवार को पहला आधिकारिक बुलेटिन जारी किया है। हालांकि यह जानकारी समाजवादी पार्टी के अधिकारिक ट्वीटर पर पोस्ट कर दी गई है। इधर, उप्र के अलावा देश भर में उनके शुभचिंतकों द्वारा कुशलक्षेम को लेकर प्रार्थना व हवन पूजन का दौर शुरु हो गया है।

समाजवादी पार्टी ने भी नेताजी (Mulayam Singh Yadav) के शुभचिंतकों के लिए एक अपील की है। पार्टी ने कहा है कि नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। नेताजी से मिलना एवं अस्पताल के अंदर जाना संभव नहीं है, इसलिए आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी समय-समय पर दी जाती रहेगी।’

नेताजी (Mulayam Singh Yadav) की हालत को देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिम्पल यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव के साथ परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं। अखिलेश यादव लगातार डॉक्टरों से नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

अस्पतालों के सूत्रों के हवाले से इससे पहले पता चला था कि कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि सिंह का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उल्लेखनीय है कि 82 वर्षीय मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत बिगड़ने के बाद मेदांता अस्पताल में बीते माह 22 अगस्त को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। तब से वह अस्पताल में हैं। दो अक्टूबर को अचानक स्थिति ऐसी हो गई कि उन्हें ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ में रखते हुए इलाज शुरू किया गया। तीन अक्टूबर को अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य का पहला आधिकारिक बुलेटिन जारी किया है।

वहीं पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों के साथ ही देश की सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा उनके कुशलक्षेम को लेकर प्रार्थनाएं की जा रही है। कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर पैतृक गांव सैफई के साथ जगह-जगह हवन-पूजन कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की जा रही है।

Tags: Lucknow Newsmulayam singh
Previous Post

भदोही अग्निकांड: पीड़ितों को देखने अस्पताल पहुंचे अनिल राजभर, बोले- सीएम योगी खुद रख रहे है नजर

Next Post

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

यह भी पढ़ें

cm dhami

सीएम धामी ने शिवराज चौहान से की भेंट

22/08/2022
transfer

यूपी में तीन डीएसपी व तीन जेल सुपरिटेंडेंट का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

21/01/2021
gangwar in lucknow

तीन दिन की रेकी के बाद आजमगढ़ के शूटरों ने की मुख्तार अंसारी के करीबी अजीत सिंह की हत्या

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version