• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना भर्ती एग्जाम का पेपर लीक मामले में एक और आर्मी मेजर 15 मार्च तक पुलिस रिमांड में

Writer D by Writer D
11/03/2021
in Main Slider, क्राइम, शिक्षा
0
army recruitment

army recruitment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सेना की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में दिल्ली में गिरफ्तार किये गये एक मेजर को बुधवार को पुणे की एक अदालत ने 15 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी मेजर वसंत विजय किलारी (45) को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस आर नवंदार के समक्ष पेश किया गया था।

सरकारी अभियोजक प्रेमकुमार अग्रवाल ने किलारी की पुलिस हिरासत की मांग करते हुए अदालत से कहा कि किलारी इस मामले में तमिलनाडु से रविवार को गिरफ्तार मेजर रैंक के एक अन्य अधिकारी थिरू मुरुगन थांगवेलु के सहपाठी हैं।

अग्रवाल ने अदालत से कहा, ”रिकॉर्ड अधिकारी के रूप में पदस्थ मेजर रैंक के अधिकारी किलारी ने कागज थांगवेलु को दिए थे और उन्होंने इन्हें मामले के सात आरोपियों में से एक भारत अदाकमोल को दिया।”

आज से दिल्ली विश्वविद्यालय बंद, वेतन मुद्दे पर शिक्षक संघ ने कि हड़ताल

अग्रवाल ने कहा कि पुलिस को किलारी से यह पूछताछ करनी है कि उन्हें प्रश्नपत्र कहां से मिला। अभियोजन पक्ष ने अदालत को यह भी बताया कि पुलिस को आरोपियों के बीच वित्तीय संबंधों की भी जांच करनी है। हालांकि किलारी की ओर से पेश बचाव पक्ष के वकील ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को पुलिस हिरासत में भेजने की जरूरत नहीं है क्योंकि पुलिस को उनका फोन मिल चुका है और वह मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से डेटा प्राप्त कर सकती है।

दलीलें सुनने के बाद अदालत ने किलारी को 15 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस मामले में दो मेजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रश्न पत्र लीक होने के कारण 28 फरवरी को निर्धारित सेना भर्ती परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।

Tags: Army recruitmentsarkari naukri
Previous Post

आज से दिल्ली विश्वविद्यालय बंद, वेतन मुद्दे पर शिक्षक संघ ने कि हड़ताल

Next Post

ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के 138 पदों पर वैकेंसी, यहां पर करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Next Post

ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के 138 पदों पर वैकेंसी, यहां पर करें आवेदन

यह भी पढ़ें

किसान आंदोलन Farmer movement

आंदोलन के बीच सिंघू बॉर्डर पर किसान संगठन बैठक कर बना रहे हैं आगे की रणनीति

02/12/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने बारिश वाले जिलों में तत्परता से राहत कार्य के दिए निर्देश

07/07/2024
IED

आतंकी साजिश हुई नाकाम, राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिला विस्फोटक; सेना ने किया नष्ट

09/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version