• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एंटीलिया केस: सचिन वाजे के साथ होटल में दिखी ‘मिस्ट्री वुमेन’ NIA की हिरासत में

Writer D by Writer D
02/04/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
sachin waje

sachin waje

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एंटीलिया केस में मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाझे के साथ फाइव स्टार होटल में दिखी मिस्ट्री वुमन की गुत्थी अब सुलझने वाली है। एनआईए यानी नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी ने गुरुवार शाम को उस महिला को हिरासत में ले लिया, जो 16 फरवरी को साउथ मुंबई स्थित एक फाइव स्टार होटल में सचिन वाझे के साथ दिखी थी।

दरअसल, एनआईए मुकेश अंबानी के घर के पास से बरामद एसयूवी और मनसुख हिरन की मौत के मामले में गुरुवार को दक्षिण मुम्बई के एक होटल और एक क्लब की तलाशी ली। इसके अलावा, एजेंसी ने ठाणे के एक फ्लैट में भी तलाशी अभियान चलाया, जहां से उस महिला को हिरासत में लिया गया। बताया जाता है कि यह महिला मुख्य आरोपी सचिन वाजे की करीबी सहयोगी है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

टीओआई की खबर के मुताबिक, एनआईए ने गुरुवार की शाम को जिस महिला को हिरासत में लिया है, वह वही है जो होटल में सचिन वाझे के साथ दिखी थी। हिरासत में लेने से पहले उससे पूछताछ भी की गई है। एनआईए के अधिकारियों ने कहा कि महिला, सचिन वाझे के काले धन को सफेद करने के लिए काम कर रही थी। उसने दो आईडी का उपयोग करके ऐसा किया और उसके पास नोट गिनने की मशीन थी, जो पिछले महीने वाझे की मर्सिडीज कार में मिली थी।

रणबीर के बाद आलिया भट्ट आई कोरोना की चपेट में, घर में क्वारंटाइन

दरअससल, 16 फरवरी को जब सचिन वाझे दक्षिण मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में देखे गए थे, तो उनके साथ एक महिला थी और पांच बड़े बैग थे। मिस्ट्री वुमन की जानकारी अब तक तो सामने नहीं आई थी, हालांकि, उन बैगों को लेकर कहा गया कि उनमें कैश थे। एनआईए के सूत्रों ने यह कन्फर्म किया था कि घटना वाले दिन सचिन वाझे पैसों से भरे पांच बैग लेकर जा रहे थे।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, एएनआई अधिकारियों ने बताया कि एनआईए का एक दल दोपहर करीब पौने एक बजे बाबुलनाथ मंदिर के पास ‘सोनी बिल्डिंग में बने एक होटल और क्लब में पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि होटल में मौजूद लोगों और कर्मचारियों को परिसर खाली करने को कहा गया।  अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान एनआईए के कर्मचारियों ने क्लब और होटल में कुछ लोगों से पूछताछ की। जांच दल करीब तीन घंटे बाद वहां से रवाना हुआ। गामदेवी थाने के कुछ अधिकारी भी वहां मौजूद थे, क्योंकि यह इलाका इसी थाने के तहत आता है।

पुलवामा में सुरक्षाबलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी जारी

सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी मामले में अपनी जांच के सिलसिले में मुम्बई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाझे को हाल ही में बाबुलनाथ इलाके में लेकर आई थी। वहीं, एनआईए के दूसरे दल ने ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित एक फ्लैट की भी तलाशी ली। सूत्रों ने बताया कि इस फ्लैट में एक महिला (मिस्ट्री वुमन) रहती थी और यह करीब दो सप्ताह से बंद था। उन्होंने बताया कि उस महिला को शाम में हवाई अड्डा पर हिरासत में ले लिया गया। महिला कथित तौर पर वाझे की करीबी सहयोगी है।

बता दें कि अंबानी के घर के पास एक एसयूवी से जिलेटिन की छड़ें बरामद होने के बाद से वाझे एनआईए की जांच के घेरे में आए थे। वाझे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद वाजे को निलंबित कर दिया गया था। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को दावा किया था कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक वाहन में मिली जिलेटिन की छड़ों की खरीद मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाझे ने की थी।

एनआईए ने रविवार को एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो हार्ड डिस्क, दो वाहन नंबर प्लेट, दो डीवीआर और दो सीपीयू को गोताखोरों की मदद से मीठी नदी से बरामद किया था।  एनआईए 25 फरवरी को अंबानी के घर के बाहर जिलेटिन छड़ों के साथ एसयूवी खड़ी करने और कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले में वाझे की कथित भूमिका की जांच कर रही है। हिरन का शव पांच मार्च को ठाणे के मुंब्रा कस्बे में एक नाले में मिला था।

Tags: crime newsMaharashtra Newsmansukh hiren murder caseNational newssachin waje
Previous Post

रणबीर के बाद आलिया भट्ट आई कोरोना की चपेट में, घर में क्वारंटाइन

Next Post

PM मोदी आज केरल में दो चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Writer D

Writer D

Related Posts

Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Free land allotted to the Police Department in New Tehri on CM Dhami's instructions.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित

31/07/2026
CM Dhami inaugurated 8 projects.
Main Slider

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

31/07/2026
Next Post
PM Modi

PM मोदी आज केरल में दो चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

यह भी पढ़ें

Murder

युवक की धारदार हथियार से की हत्या

19/03/2023
CM Yogi

तकनीकी संस्थानों को घिसे पिटे कार्यक्रमों को छोड़ना होगा: मुख्यमंत्री योगी

26/09/2023

टीम यूपी तैयार है प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए

10/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version