• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने कर दिया ‘खेला’, ‘नेताजी’ के दामाद को घोषित किया प्रत्याशी

Writer D by Writer D
24/10/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Anujesh Yadav

Anujesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मैनपुरी की जिस करहल सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस्तीफा दिया था, उस सीट पर बीजेपी ने उनके ही जीजा अनुजेश यादव को उतार दिया है।अनुजेश को उतारकर बीजेपी ने इस सीट पर मुलायम परिवार में मुकाबला करा दिया। इस सीट पर अखिलेश यादव ने अपने भतीजे और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है।

करहल उप चुनाव के गुरुवार को सुबह भाजपा (BJP) ने टिकट की घोषणा कर दी। यहां भाजपा (BJP) का मुकाबला सीधे सैफई परिवार से है। ऐसे में सैफई परिवार के रिश्तेदार को ही भाजपा (BJP) ने मैदान में उतार दिया है। भाजपा ने इस बार मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के दामाद (भतीजी संध्या यादव के पति) अनुजेश यादव को मैदान में उतारा है।

UP By Elections: बीजेपी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, करहल से इनको दिया टिकट

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) की बहन संध्या उर्फ बेबी यादव 2015 से 2020 तक मैनुपरी से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं अनुजेश भी फिरोजाबाद से इसी कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।

फिरोजाबाद के गांव भारौल निवासी अनुजेश यादव (Anujesh Yadav) अब सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पौत्र तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) से करहल में दो-दो हाथ करेंगे। ऐसे यहां मुकाबला सैफई परिवार और रिश्तेदार के बीच होगा। अनुजेश यादव (Anujesh Yadav) की टिकट की घोषणा के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Tags: anujesh yadavbjpkarhal assembly seatup by electionsup news
Previous Post

UP By Elections: बीजेपी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, करहल से इनको दिया टिकट

Next Post

कार नाले में गिरी, गुजरात के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लखनऊ से शुरू ‘भारत टैक्सी’ को सभी 75 जिलों तक ले जाएगी योगी सरकार

16/09/2026
sugar mills
उत्तर प्रदेश

गन्ना किसानों को 102 चीनी मिलों ने किया शत-प्रतिशत भुगतान

16/09/2026
UP enters the global semiconductor platform
उत्तर प्रदेश

सेमीकंडक्टर के ग्लोबल मंच पर यूपी की दस्तक, 17 से 19 सितंबर तक सेमीकॉन इंडिया 2026 का दिल्ली में आयोजन

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में हिट एंड रन का वीडियो वायरल, बोनट पर लटकी दिखी युवती

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

16/09/2026
Next Post
car accident

कार नाले में गिरी, गुजरात के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

SRH

SRH की हार के बाद खलील अहमद ने ऐसे लगाया एमएस धोनी को गले

15/10/2020
Heat wave and thunderstorm alert in UP

यूपी में में आज लू और आंधी-बारिश का डबल अलर्ट, जानें लखनऊ का हाल

10/06/2026
Hanuman Jayanti

हनुमान जी को करना है प्रसन्न, तो मंगलवार को जरूर करें ये काम

21/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version