• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिट इंडिया रन में पहुंचे केन्द्रीय खेल मंत्री, झाड़ू लगाकर किया जागरूक

Writer D by Writer D
12/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
anurag thakur

anurag thakur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देश में हजारों लोगों की मौत गंदगी के कारण हो जाती है। शौचालय की सुविधा न होना एक बहुत बड़ी प्रताड़ना थी। इसको प्रधानमंत्री मोदी ने समझा और 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर दिये। यह कहने में तो आसान लगता है लेकिन इसकी महत्ता आप समझें, यदि आठ घंटा आपको कह दिया जाय कि बिना शौचालय के रहना है तो कितना कठिन होता। ये बातें केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur)  ने कही। वे केडी सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। वे फिट इंडिया रन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने आये थे।

उन्होंने (Anurag Thakur) कहा कि यदि स्वच्छ भारत होगा तो स्वस्थ भारत होगा और स्वस्थ भारत होगा तो सशक्त भारत होगा। स्वच्छता अभियान का भी देख लें, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों की सोच बदली है। अब लोग कोई कूड़ा फेंकने के लिए डस्टबिन ढूढते हैं और उसी में गंदगी को डालते हैं। हर जगह स्वच्छता का माहौल बना। वहीं आरोग्य सेतु एप का भी हाल है। कोरोना काल में भी लोग जागरूक दिखे। यही कारण रहा कि हम कोरोना से लड़ने में सफल रहे।

Image

केन्द्रीय मंत्री (Anurag Thakur) ने कहा कि आप स्वच्छता अभियान को आप नियमित रूप से करेंगे तो निश्चय ही हम स्वच्छ व स्वस्थ रहने में कामयाब होंगे। अनुराग ठाकुर ने इससे पहले जागरूकता अभियान के तहत झाड़ू भी लगाई। इससे पहले वे साई सेंटर भी गये, जहां पर युवा व बाल खिलाड़ियों ने फिटनेस के करतब दिखाई। अनुराग ठाकुर ने बच्चों के करतब को देखकर जमकर सराहना की। अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, खेल निदेशक आरपी सिंह भी मौजूद रहे।

एके शर्मा ने काली नदी पर नवनिर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल में भी प्रेरणा लेने की जरूरत होती है। एक-दूसरे को देखकर युवा प्रेरित होते हैं। हमें युवाओं को प्रेरित करने की जरूरत है। इसके लिए साई, केडी सिंह स्टेडियम आदि अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Image

उन्होंने उपेन्द्र तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि जब ये उपेन्द्र तिवारी यहां के खेल मंत्री थे तो कई इंडोर स्टेडियम बनाने की इन्होंने शुरूआत की। युवाओं को प्रेरित करने का काम किया। हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी वह काम चलता रहेगा।

Tags: anurag thakurfit india runLucknow Newsup news
Previous Post

दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, दमकल की 35 गाड़ियों ने पाया काबू

Next Post

DU में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के 104 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
Assistant Professor

DU में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के 104 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

Beauty Blender

ये बनाता है मेकअप को आसान, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

12/04/2025

पत्रकारिता को बनाना चाहते है करियर, तो यहां हैं पूरी जानकारी

08/04/2022

लखनऊ की बेटी ने बढ़ाया मान, NASDAQ की दीवार पर मिली जगह

24/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version