• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की हर स्तर पर हो प्रभावी मानीटरिंग: एके शर्मा

Writer D by Writer D
08/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन कनेक्शन प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिये झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का हर स्तर पर प्रभावी मॉनीटरिंग किया जाय। ये निर्देश ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने दिये हैं।

उन्होंने कहा कि अनेक स्थानों से ऐसी शिकायतें आती हैं कि झटपट पोर्टल पर नये कनेक्शन के आवेदन के बाद उपभोक्ता को परेशान किया जाता है। आवेदन पर ध्यान नहीं दिया जाता। समयबद्ध निस्तारण के बजाय महीनों फाइल लटका कर तरह-तरह के बहाने बनाकर उपभोक्ताओं को दौड़ाया जाता है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि झटपट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन विद्युत कनेक्शन देने के निर्णय का उद्देश्य उपभोक्ताओं को आसानी से घर बैठे विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इसमें प्रत्येक स्तर पर अधिकारी को अपनी कार्यवाही पूर्ण करने के लिये समय सीमा तय है।

ऐसी स्थिति में कनेक्शन निर्गत करने में यदि ज्यादा समय लगता है तो उसकी छानबीन की जानी चाहिए। यदि किसी स्तर पर विलम्ब या लापरवाही हो रही हो, तो उस पर कार्यवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों में कनेक्शन देने की प्रक्रिया में यदि किसी स्तर पर कार्मिकों द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान करने की शिकायतें प्राप्त होगी तो उसकी जाँच कराकर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

यूपी ने रोजगार देने के मामले में 17 राज्यों को पछाड़ा, CMIE ने जारी की रिपोर्ट

मंत्री (AK Sharma) ने बताया है कि एक अप्रैल 2022 से अब तक झटपट पोर्टल के माध्यम से लगभग 6,77,784 कनेक्शन उपभोक्ताओं को दिये गये हैं। आज 08 सितम्बर को 4223 कनेक्शन दिये गये हैं। ज्ञातव्य है कि 1 जुलाई 2019 से प्रदेश में विद्युत संयोजन ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से ही निर्गत किये जाते है। आवेदन प्रक्रिया के तहत सर्वप्रथम उपभोक्ताओं को झटपट संयोजन पोर्टल पर समस्त वांछित सूचनायें एवं अभिलेख अपलोड करना रहता है।

प्रोसेसिंग फीस जमा होने के बाद सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता की जिम्मेदारी है कि विद्युत संयोजन सम्बन्धी आवेदन को सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी को आंवटित करते हुये सुनिश्चित करें कि उपभोक्ता द्वारा प्रोसेसिंग फीस जमा करने के अधिकतम 03 दिनों के अन्तर इंस्पेक्शन की तिथि निर्धारित कर पोर्टल पर अपलोड की जाये। उसके बाद सम्बन्धित वितरण खण्ड स्थलीय जॉचकर अधिकतम 10 दिनों के अन्दर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें और उपभोक्ताओं को शीघ्र कनेक्शन दें।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow News
Previous Post

यूपी ने रोजगार देने के मामले में 17 राज्यों को पछाड़ा, CMIE ने जारी की रिपोर्ट

Next Post

पिटबुल ने बच्चे पर किया हमला, चेहरे पर लगे 200 टांके

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ की थाली में दिखेगा भारत का स्वाद, जानें अलग-अलग राज्यों की खास डिशेज

29/10/2026
Malai Laddu
Main Slider

करवा चौथ पर इससे करें पति का मुंह मीठा, सीखिए बनाने का तरीका

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ के दिन करें ये खास उपाय, रिश्तों में बढ़ जाएगा प्यार

29/10/2026
अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
Next Post
Pittbul

पिटबुल ने बच्चे पर किया हमला, चेहरे पर लगे 200 टांके

यह भी पढ़ें

Black Apple

इस एक सेब की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें क्यों कहलाता है Black Diamond

28/12/2022
aviation industry

कोरोना से विमानन कारोबार की पहली तिमाही में कमाई 86 फीसदी घटी

20/09/2020

शिवपाल यादव बोले- प्रसपा का किसी भी दल में नहीं होगा विलय

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version