• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स हेल्थकार्ड के लिए करें आवेदन, शुरू हुई वेबसाइट

Writer D by Writer D
15/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
health card

health card

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के खुशखबरी। राज्य के निजी अस्पतालों में इलाज के लिए इंतजार कर रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जारी किए जाने वाले हेल्थ कार्ड (Health card ) के लिए वेबसाइट शुरू कर दी गई है और अब कर्मचारी इस वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

राज्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस मेडिकल योजना ( Pandit Deendayal Upadhyay State Employees Cashless Medical Scheme) की शुरुआत करने जा रही है और उसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) करेंगे। इस योजना को लेकर राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने साफ किया है कि हेल्थकार्ड के ऑफलाइन अप्लाई नहीं किया जा सकेगा। राज्य सरकार के हेल्थकार्ड (Health card ) के जरिए कर्मचारी निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे और इसके बिल का भुगतान राज्य सरकार अस्पताल को करेगी।

राज्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस मेडिकल योजना के तहत कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रित रिश्तेदारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जानी हैं। इसके लिए अब सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए गए। ये योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के तहत संचालित की जाएगी। एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इसके लिए पत्र जारी किया है और बताया कि अप्लाई करने के लिए वेबाइसट को शुरू कर दिया गया है और सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

निजी अस्पतालों में भी मिलेगा इलाज

राज्य सरकार की इस योजना के तहत राज्य के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक इलाज कराने की सुविधा मिलेगी।  राज्य सरकार ने कहा कि लाभार्थी के पास योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य स्वास्थ्य कार्ड होना अनिवार्य है और उनकी मदद से पहचान के बाद ही योजना के तहत संबद्ध अस्पतालों में इलाज उपलब्ध होगा। हेल्थ कार्ड (Health card ) का काम देख रही एजेंसी ने साफ किया है कि कार्ड (Health card ) के लिए सभी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और इसमें ऑफलाइन आवेदन की कोई व्यवस्था नहीं है।

सीएम योगी की सख्त चेतावनी, कहा- न चलेगा बहाना, न ही क्षम्य होगी लापरवाही

सीएम योगी (CM Yogi) करेंगे योजना की शुरूआत

जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस योजना की शुरुआत करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम में इसकी शुरुआत करेंगे और कुछ कर्मचारियों को कार्ड (Health card ) वितरित करेंगे।

सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार देगी ये बड़ी सुविधा

राज्य सरकार ने जल्द से जल्द कर्मचारियों के आवेदन कराने को कहा गया है। ताकि इस योजना का लाभ उठा सकें।

Tags: cashless medical schemecm yogihealth cardLucknow News
Previous Post

Thomas Cup : बैडमिंटन का स्वर्णिम इतिहास रचने को भारत तैयार

Next Post

सर, सुनिए सरकारी स्कूल में शिक्षा नहीं होती…, सीएम नीतीश के सामने बच्चे ने खोली पोल

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
CM Nitish

सर, सुनिए सरकारी स्कूल में शिक्षा नहीं होती..., सीएम नीतीश के सामने बच्चे ने खोली पोल

यह भी पढ़ें

cm yogi

बेघर की गई सीमा को मिला न्याय का भरोसा

19/01/2026
cm yogi

सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

26/06/2022
Arif Hashmi

सपा विधायक हाशमी मुश्किलों में घिरे, गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज

08/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version