• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कच्चे आम से त्वचा से गायब हो जाएंगे पिंपल्स, मिलेगा निखार

Writer D by Writer D
14/07/2025
in फैशन/शैली
0
raw mango

raw mango face pack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों के मौसम में त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे- पिंपल, एक्ने, टैनिंग, सनबर्न, झुर्रियां, फाइन लाइन्स और डलनेस। इन सभी समस्याओं के कारण त्वचा ड्राई होने लगती है और चमक भी जाने लगती है। ऐसे में गर्मियों में कच्चा आम (Raw Mango)  आपकी त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। कच्चे आम को विटामिन ए, विटामिन सी के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में त्वचा पर कच्चे आम (Raw Mango) का इस्तेमाल करने से न सिर्फ गर्मी से राहत मिलती है बल्कि आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से भी तुरंत छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा एजिंग के लक्षण भी कम होते हैं। त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कच्चे आम को कैसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते है इसके बारे में…

कच्चे आम और ओटमील का फेसपैक (Raw Mango Face Pack) 

ओटमील में पाए जाने वाले 18 तरह के एमिनो एसिड त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण भी मौजूद होते हैं जो त्वचा के रोम छिद्रों को खोलकर चेहरे को कई तरह के फायदे देते हैं।

सामग्री

कच्चा आम – 2
ओटमील – 2-3 चम्मच
बादाम – 7-8
कच्चा दूध – 2 चम्मच

बनाने की विधि

– सबसे पहले आप कच्चे आम, ओटमील और बादाम को अच्छे से पीस लें।
– फिर एक बर्तन में 3 चीजों का मिलाकर उसमें कच्चा दूध मिलाएं।
– सारी चीजों को आपस में अच्छे से मिला लें। फिर आप चेहरे पर पैक को लगाएं।
– 15-20 मिनट तक इसे आप चेहरे पर लगा रहने दे।
– फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें।
– आप हफ्ते में 2-3 बार इस फेस पैक का चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेसन और कच्चे आम का फेसपैक (Raw Mango Face Pack) 

बेसन आपकी त्वचा पर रंगत और निखार लाने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स चेहरे की रंगत बढ़ाने में मदद करते हैं। आप कच्चे आम और बेसन से बना फेसपैक (Raw Mango Face Pack)  चेहरे पर लगा सकते हैं।

सामग्री

कच्चे आम – 3-4
शहद – 2 चम्मच
दही – 2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 2 चम्मच

बनाने की विधि

– सबसे पहले आप कच्चे आम को पीस लें और एक पेस्ट तैयार कर लें।
– फिर आप उसमें बेसन, दही, शहद और हल्दी मिलाएं।
– सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और फिर आप अपने चेहरे पर लगाएं।
– 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
– आप हफ्ते में 2-3 बार इस फेसपैक का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं।

Tags: beautyBeauty tipsmango face packraw mangoraw mango face packSkin Caresummer skin careSummer Skin Care Tips
Previous Post

शरीर के लिए फायदेमंद है खजूर का पानी

Next Post

बारिश में हो जाए कुछ चटपटा, तो फटाफट बनाएं ये चाट

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

ब्लैकहेड्स को चेहरे से दूर करने के लिए करें ये इस्तेमाल

26/04/2026
Smelly Shoes
फैशन/शैली

बदबूदार जूते बनते है शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

26/04/2026
Vegetables
फैशन/शैली

इस तरह से सब्जियां काटकर करें स्टोर, हफ्ते भर नहीं होंगी खराब

26/04/2026
Curd
Main Slider

घर पर जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही, फॉलो करें ये टिप्स

26/04/2026
Bakery Style Fan
Main Slider

घर पर बनाएं बेकरी स्टाइल फैन, देखें रेसिपी

26/04/2026
Next Post
samosa chaat

बारिश में हो जाए कुछ चटपटा, तो फटाफट बनाएं ये चाट

यह भी पढ़ें

टीएमसी के ‘गद्दारों’ के सहारे बंगाल फतह करना चाहती है बीजेपी : ममता बनर्जी

04/02/2021
Maha Kumbh

महाकुम्भ की भव्यता और दिव्यता के लिए संतों ने सीएम योगी को दिया क्रेडिट

31/01/2025
Suspended

छह लाख बकाए पर भी दे दिया बिजली कनेक्शन, जेई निलंबित

07/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version