• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी विशेष शिक्षा की व्यवस्था हो : आनंदीबेन

Writer D by Writer D
15/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Governor Anandiben

Governor Anandiben

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र पर भी दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष शिक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके लिये जरूरी है कि शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के तहत प्रशिक्षण दिया जाये।

श्रीमती पटेल ने सोमवार को यहां डाॅ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय दिव्यांग विद्यार्थियों में अंतर्निहित विशिष्ट बौद्धिक सामथ्र्य को विकसित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के महान कार्य के लिये गतिशील करने में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। विश्वविद्यालय से शिक्षा एवं प्रशिक्षण के बाद उपाधि धारकों में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है तथा आजीविका, रोजगार एवं स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

सरकारी राशन की दुकान से मजदूर का शव बरामद, हत्या की आशंका

उन्होने कहा कि वास्तव में शिक्षा के माध्यम से हमें ऐसे विद्यार्थियों को गढ़ना है जो राष्ट्र-गौरव के साथ-साथ विश्व-कल्याण की भावना से ओत-प्रोत हों और वे सही मायने में ग्लोबल सिटिजन बन सकें। यह विश्वविद्यालय दिव्यांग विद्यार्थियों के पठन-पाठन, आकलन एवं उनके मूल्यांकन की विधियों में व्यापक सुधार के संबंध में विचार कर अपेक्षित सुधारों को लागू करें। राज्यपाल ने दीक्षान्त समारोह में 121 विद्यार्थियों को 151 मेडल देकर सम्मानित किया।

श्रीमती पटेल ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिये विश्वविद्यालय परिसर में डाक-घर का शुभारम्भ किया तथा विश्वविद्यालय पर डाक टिकट निर्गत किया। इसके साथ ही राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण एवं उनकी कविता पर आधारित विथिका का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की यह प्रतिमा विद्यार्थियों को सदैव आगे बढ़ने एवं देश प्रेम की प्रेरणा देती रहेगी।

Tags: Anandibenup newsup news in hindi
Previous Post

सीएम योगी बोले- यूपी को एक ट्रिलियन डालर इकोनामी बनाने में मदद करें उद्यमी

Next Post

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा कैलाश-मानसरोवर भवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
kailash mansarovar

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा कैलाश-मानसरोवर भवन

यह भी पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से अबतक 4,453 मौतें, संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार

16/07/2020
आलिया कश्यप की बिकिनी फोटो Alia Kashyap's bikini photo

आलिया कश्यप की बिकिनी फोटो पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर मिली दुष्कर्म की धमकियां

27/02/2021

बालों को दोगुना लंबा करने में रामबाण है ये चीजें

06/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version