• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले को एसटीएफ ने दबोचा

Writer D by Writer D
07/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। भर्ती परीक्षा में सॉल्वर (Solver) बैठाने के आरोपित सुमित हेवा को एसटीएफ मेरठ टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। उस पर वर्ष 2018 रेलवे ग्रुप डी और लेखपाल भर्ती परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर सॉल्वर बैठाने का आरोप है। एसटीएफ उससे पूछताछ करने में जुटी है।

एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम ने गाजियाबाद के लोनी बस स्टैंड से भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर साल्वर बैठाने के आरोपित सुमित हेवा निवासी ग्राम हेवा थाना छपरौली जनपद बागपत को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम उससे पूछताछ करने में जुटी है। सुमित के खिलाफ जनपद मुरादाबाद के थाना मझोला में भी मुकदमा दर्ज है और उस मुकदमे में वह वांछित चल रहा था।

सुमित ने एसटीएफ को बताया कि उसने 2018 में रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा में अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र परीक्षा केंद्र पर दो सॉल्वर बैठाए थे। इस भर्ती परीक्षा में सुमित ने आठ सॉल्वर बैठाने के लिए अपने गांव के राहुल को 17 लाख रुपए एडवांस दिए थे।

जुलाई 2022 में हुई यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में भी उसने अपने सॉल्वर से अभ्यर्थी को परीक्षा दिलवाई थी। सुमित के गैंग के पांच सदस्य अभी फरार चल रहे हैं। सुमित से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ उनकी तलाश में जुटी है। आरोपित के पास से आधार कार्ड, वोटर कार्ड, मोबाइल, लाखों रुपए की नकदी बरामद हुई है।

Tags: crime newsmerrut newsup stf
Previous Post

महिला समेत दो लोगों ने लगाई फांसी, युवक की मौत

Next Post

ऊर्जा मंत्री से यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ने की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री से यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ने की मुलाकात

यह भी पढ़ें

बेड़ियों में जकड़कर वोट डालने पहुंचा प्रत्याशी

22/02/2022
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ

06/01/2025
Sitaram Yechury

CPM नेता सीताराम येचुरी की हालत नाजुक, ICU में भर्ती

10/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version