• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह सुलतानपुर कोर्ट में होंगे हाजिर, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
24/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सुल्तानपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन समेत अन्य मामलों में सोमवार को सुलतानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होंगें।

अधिवक्ता अंकुश यादव ने रविवार को यूनीवार्ता को बताया कि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान गौरीगंज एवं मुसाफिरखाना थाने में तत्कालीन आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुमार विश्वास के प्रचार के दौरान दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। गौरीगंज से जुड़े मामले में पुलिस ने अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास, हरीकृष्ण, राकेश तिवारी अजय सिंह, बब्लू तिवारी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले का विचारण एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में चल रहा है।

मामले में अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास की तरफ से सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई के पश्चात सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें अग्रिम आदेश तक हाजिरी से छूट प्रदान की थी। न्यायालय में यह याचिका करीब छह वर्षों से विचारधीन रही, जिसमें अभियोजन की तरफ से पैरवी में कोई रुचि ही नहीं ली जा रही थी, जिसका नतीजा है कि मुकदमे की कार्यवाही काफी समय से लम्बित है।

अभियोजन की इसी ढिलाई की वजह से लम्बित सुनवाई के मद्देनजर अदालत ने विशेष लोक अभियोजक के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शासन स्तर पर इस मुकदमे की सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने के लिए भी कहा था, जिससे कि काफी दिनों से लम्बित मामले में कार्यवाही आगे बढ़ सके। इस मामले में गैरहाजिर रहने की वजह न बताने के कारण कोर्ट ने बीती पेशियों पर कुमार विश्वास के खिलाफ बी-डब्ल्यू वारंट जारी करने का भी आदेश दिया था। जिस पर उनकी तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता कई पेशियों से सुप्रीम कोर्ट में याचिका पेंडिंग होने का हवाला देकर जारी वारंट सम्बन्धी आदेश निरस्त कराने के प्रयास में लगे हुए है, फिलहाल अभी तक कोई सफलता नहीं मिली।

केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में अव्वल है उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

उधर सुप्रीम कोर्ट में याचिका पेंडिंग होने व हाजिरी पर राहत मिलने की वजह से अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरबिंद केजरीवाल भी कोर्ट में हाजिर होने से बचते रहे। अब सीएम केजरीवाल को मिलने वाली राहत सम्बंधी आदेश का असर खत्म होना बताया जा रहा है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों मामलों में सीएम केजरीवाल को 25 अक्टूबर की पेशी पर कार्यवाही जारी कर तलब किया गया है।

आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि श्री केजरीवाल सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे, जिनकी तरफ से कोर्ट में जमानत अर्जी प्रस्तुत करने एवं अन्य कार्यवाहियों में पेश होने की सम्भावना जताई जा रही है। कोर्ट की कार्यवाही में पेश होने के अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी सीएम केजरीवाल के शामिल होंगे। सीएम केजरीवाल के साथ एक अन्य मुकदमे में उनकी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद संजय सिंह भी हाजिर होंगे।

सीएम केजरीवाल की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता आर पी सिंह ने भी सोमवार को कोर्ट में उनके पेश होने की पुष्टि की है। उनका प्रशासनिक कार्यक्रम भी आ गया है। वह दिल्ली से प्लेन से लखनऊ पहुंचकर सड़क मार्ग से दीवानी न्यायालय पहुंचेंगे। कल मामले में बेल की प्रक्रिया के अलावा आरोप विरचित किये जाने एवं अन्य कार्यवाही पर सुनवाई की तारीख तय की गई है।

Tags: Arvind KejriwalSanjay Singhsultanpur news
Previous Post

फर्जी शिक्षकों को भुगतान करने वाला वित्त एवं लेखा कर्मचारी को गिरफ्तार

Next Post

‘आश्रम 3’ की शूटिंग में शिवसेना ने किया बवाल, प्रकाश झा पर फेंकी स्याही

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post

'आश्रम 3' की शूटिंग में शिवसेना ने किया बवाल, प्रकाश झा पर फेंकी स्याही

यह भी पढ़ें

Seema Haider-Ghulam Haider

‘थू है तुझ पर AP सिंह अल्लाह करें तेरी बेटी भी…’, सीमा हैदर के मां बनते ही भड़क गया पहला पति गुलाम

19/03/2025
Paper out of review officer examination

समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर आउट, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, परीक्षा निरस्त

22/11/2020
Ramlala

नेपाल की 16 नदियों का पवित्र जल पहुंचा अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा में होगा रामलला का अभिषेक

31/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version