• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अब आतिशी जी को गिरफ्तार करेंगे ये लोग…’, केजरीवाल का नया आरोप

Writer D by Writer D
25/12/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली चुनाव (Delhi Elections) से पहले नया आरोप लगाया है। केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि दिल्ली की सीएम आतिशी जी को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके लिए ट्रांसपोर्ट विभाग में केस तैयार किया जा रहा है।

AAP चीफ केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बड़ा दावा करते हुए कहा, ‘ईडी-सीबीआई-इनकम टैक्स को दिल्ली की सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है। मैं यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं। हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि परिवहन विभाग में आतिशी के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया जा रहा है। आतिशी की गिरफ्तारी से पहले वे मुझ समेत AAP के सीनियर नेताओं पर छापेमारी करेंगे। इस एक्शन का उद्देश्य AAP को उसके सकारात्मक अभियान से विचलित करना है।’

‘महिला सम्मान-संजीवनी जैसी कोई योजनाएं नहीं’, केजरीवाल के ऐलान को दिल्ली सरकार ने नकारा

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा,’हम जानते हैं कि पिछले 10 सालों में बीजेपी ने किस तरह दिल्ली की जनता के खिलाफ साजिश रची है। उपराज्यपाल के जरिए दिल्ली सरकार के काम को रोकने की कोशिश की है। जब AAP सरकार को रोकने की भाजपा की सारी साजिशें नाकाम हो गईं तो उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। उन्होंने सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया। इसके बावजूद वो लोग AAP सरकार के काम को नहीं रोक पाए।’

परिणाम भुगतने के लिए तैयार हूं: आतिशी

केजरीवाल के बाद दिल्ली की सीएम आतिशी ने भी गिरफ्तारी की आशंका जताई। उन्होंने कहा,’हमें बताया गया है कि परिवहन विभाग से संबंधित मेरे खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया जा रहा है। मैं परिणाम भुगतने के लिए तैयार हूं। मुझे कानून पर भरोसा है। मुझे विश्वास है कि अगर मुझे गिरफ्तार किया गया तो मुझे जमानत मिल जाएगी। बीजेपी दिल्लीवासियों के कामों को रोकना चाहती है, लेकिन दिल्ली के लोग आपके एजेंडे से वाकिफ हैं।’

आतिशी ने कहा,’AAP शिक्षा, स्वास्थ्य, मुफ्त बस यात्रा के लिए काम करती है। वहीं, बीजेपी का काम AAP सरकार के कामों को रोकना है। दिल्ली के दो विभागों के विज्ञापन नोटिस को लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा,’विभागों के प्रकाशित नोटिस झूठे हैं। प्रशासनिक कार्य सरकार करेगी। उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। महिला सम्मान योजना दिल्ली कैबिनेट का निर्णय है। योजना को अधिसूचित कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने महिला मतदाताओं के लिए 1000 रुपये की योजना पारित की है। अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपये दिए जाएंगे। संजीवनी योजना भी लाई जाएगी।’

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsNational news
Previous Post

प्रयागराज में स्थित है महर्षि दुर्वासा का आश्रम, जिनके श्राप के कारण हुआ था समुद्र मंथन

Next Post

महाकुम्भ में वीआईपी/वीवीआईपी गेस्ट के लिए होगी विशेष व्यवस्था

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

 केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Main Slider

दीनदयाल जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

25/09/2026
लेखिका:- श्रीमती आशा मिश्रा
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलॉज में पापा के दीना मामा

25/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुम्भ में वीआईपी/वीवीआईपी गेस्ट के लिए होगी विशेष व्यवस्था

यह भी पढ़ें

Aryan Khan

NCB के आर्यन समेत 6 समेत केस वापस लिए गए

05/11/2021
CBSE

सीबीएसई ने 12वीं के ऑप्शनल परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया की शुरू, जानिए अंतिम तिथि   

14/08/2020
cm yogi

उत्तर प्रदेश बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल सेंटर: मुख्यमंत्री

26/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version