• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ED की कस्टडी से केजरीवाल का दूसरा आदेश, मोहल्ला क्लीनिक को लेकर दिया ये निर्देश

Writer D by Writer D
26/03/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ईडी हिरासत से अपना दूसरा निर्देश जारी किया है। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अस्पतालों और मोहल्ला ​क्लीनिक में लोगों को मुफ्त दवाएं मिलती रहें और उनका मेडिकल टेस्ट भी सुचारू रूप से होता रहे। इस बारे में सौरभ भारद्वाज ने खुद जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को लग रहा है कि उनके ईडी की हिरासत में होने की वजह से लोगों की समस्या न बढ जाएं।

सौरभ भारद्वाज ने अपने मंत्रालय को लेकर मुख्यमंत्री (Arvind Kejriwal) से मिले निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) चाहते हैं कि दिल्ली वालों को मुफ्त दवा और मुफ्त टेस्ट मिलता रहे। वह लगातार अस्पतालों का दौरा करने को कहते थे। पता नहीं अरविंद केजरीवाल किस मिट्टी के बने हैं कि उन्हें ईडी की हिरासत में होते हुए भी दिल्ली के लोगों की स्वास्थ्य की चिंता है।

मुख्यमंत्री मोहल्ला क्लीनिक (Arvind Kejriwal)  में दवाइयां नहीं होने से चिंतित हैं। उन्होंने मुझे आदेश दिए हैं कि मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां और टेस्ट मुफ्त मिलता रहे। उनका आदेश मेरे लिए भगवान के आदेश की तरह है’।

28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में हैं अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को ईडी ने 21 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस इलाके में उनके आधिकारिक आवास पर तलाशी के बाद मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ी अनियमितताओं में उनकी कथित भूमिका के संबंध में ‘विस्तृत और निरंतर पूछताछ’ के लिए उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया था।

अपनी गिरफ्तारी के बाद भी, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे। पद पर रहते हुए गिरफ्तार होने वाले वह देश के पहले मुख्यमंत्री हैं।

 

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsED custodyliquor policy scamNational news
Previous Post

नमाज पढ़कर लौट रहे मासूम का अपहरण, 23 लाख रुपये की मांगी फिरौती और फिर…

Next Post

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Next Post
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

यह भी पढ़ें

आशुतोष टण्डन ने 514 करोड़ रुपये की 58 योजनाओं का किया लोकार्पण

21/12/2021
Mayawati

मायावती का बड़ा ऐलान- यूपी में अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव बीएसपी

15/03/2021
Suicide

पति ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डाला, पत्नी ने की आत्महत्या

30/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version