• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसआईटी की जांच रिपोर्ट में आर्यन खान को ड्रग मामले में फंसाने का खुलासा

Writer D by Writer D
18/10/2022
in मनोरंजन
0
Aryan Khan

Aryan Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की स्पेशल जांच टीम (SIT) ने अपनी रिपोर्ट में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को झूठे मामले में फंसाने के प्रयास का खुलासा किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में 8 एनसीबी अधिकारी दोषी पाए गए हैं और उनकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

एनसीबी की एसआईटी ने इस जांच की रिपोर्ट दिल्ली एनसीबी की एसआईटी को सौंप दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्डिलिया क्रूज ड्रग मामले के साथ दो अन्य मामलों की जांच मुंबई एनसीबी टीम ने ठीक से नहीं किया था।

जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जो अधिकारी उस समय काम कर रहे थे वो अब भी काम कर रहे हैं, उनके काम में कई कमियां जांच के दौरान सामने आई हैं। जांच टीम को इस मामले में 8 अफसरों की भूमिका संदेहास्पद मिली है। जिसकी विभागीय जांच शुरू हो गई है। इन अधिकारियों की संदेहास्पद भूमिका दो और मामलों में सामने आई है। इनके साथ कुछ लोग बाहर के हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से इजाजत मांगी गई है।

दरअसल इस साल मई में आर्यन खान (Aryan Khan) सहित पांच लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिलने का खुलासा एनसीबी एसआईटी कर चुकी है। आर्यन उन 20 लोगों में शामिल थे, जिन्हें पिछले साल 2 अक्टूबर में मुंबई से गोवा जा रहे कार्डिलिया क्रूज शिप से गिरफ्तार किया गया था।

इनमें से कुछ लोगों के पास ड्रग्स भी मिली थी। इसके बाद पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने मुंबई एनसीबी की जांच पर सवाल खड़ा किया था। इसके बाद दिल्ली एनसीबी ने डिप्टी डायरेक्टर संजय कुमार की अध्यक्षता में एनसीबी एसआईटी का गठन किया था और नवंबर 2021 में मुंबई एनसीबी के तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को जांच से हटा दिया गया था।

Tags: aryan khanDrugs caseMaharashtra NewsMumbai News
Previous Post

Vivo का दिवाली धमाका, मात्र 101 रुपए में ले आइए नया स्मार्टफोन

Next Post

ध्येय बनाकर काम करने से आसान होती है कठिन से कठिन मंजिलः सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post
cm dhami

ध्येय बनाकर काम करने से आसान होती है कठिन से कठिन मंजिलः सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Gold-Silver

सोने की चमक हुई तेज, चांदी में नहीं हुआ कोई बदलाव

26/05/2026
NTPC

NTPC परियोजना की यूनिट दो चालू, 210 मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ा

20/04/2024
LPG gas cylinder

दिवाली के अगले दिन फूटा महंगाई का बम, आम आदमी की रसोई में लगी आग

01/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version