• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीमनगरी महोत्सव हादसे के घायलों से मिलेंगे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण

Writer D by Writer D
16/04/2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। भीमनगरी महोत्सव (Bhimnagri Mahotsav) में हुए हादसे के घायलों से मिलने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण (aseem arun)  आज आगरा आएंगे। शुक्रवार देर रात हुए हादसे के कारण भीमनगरी महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। महोत्सव स्थगित होने के चलते अब वे महोत्सव में हुए हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने उनके घर जाएंगे।

आगरा में भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय भीमनगरी महोत्सव में देर रात शुक्रवार को हादसा होने के बाद महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है।

देर रात केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सम्बोधन के दौरान तेज आंधी के चलते लाइटिंग स्टैंड गिरने से छह लोग घायल हो गए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। इतने बड़े हादसे के बाद महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री के भाषण के दौरान मंच पर गिरा लोहे का स्टैंड, एक की मौत

महोत्सव स्थगित होने के बाद अब यूपी सरकार में समाज कल्याण और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग मंत्री असीम अरुण हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने और अपनी संवेदना व्यक्त करने उनके घर जाएंगे। जिसके पश्चात वे रविवार को सर्किट हाउस में हादसे को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

आपको बता दें भीमनगरी महोत्सव में आज शनिवार को बौद्ध रीति-रिवाजों से सामूहिक विवाह समारोह और रविवार को सम्मान समारोह होना था जिसे हादसे के कारण स्थगित कर दिया गया है।

Tags: agra newsaseem arunup news
Previous Post

मुर्तजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अब लखनऊ में होगी मामले की सुनवाई

Next Post

प्रदेश के प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य सुविधाओं का पहुंचेगा लाभ : डॉ. धन सिंह रावत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान

19/09/2026
Next Post

प्रदेश के प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य सुविधाओं का पहुंचेगा लाभ : डॉ. धन सिंह रावत

यह भी पढ़ें

rajkumar rao

राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग शेयर की ये रोमांटिक फोटो

27/11/2020
Ola-Uber

यहां बंद होगी Ola, Uber और Rapido की सर्विस, हाई कोर्ट ने दिया आदेश

03/04/2025
CM Vishnu Dev

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री

08/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version