• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

278 दिन बाद आज रिहा हो सकता है आशीष मिश्रा, एक हफ्ते के अंदर छोड़ना होगा यूपी-दिल्ली

Writer D by Writer D
27/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखीमपुर खीरी
0
Ashish Mishra

Ashish Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) की 278 दिन बाद आज रिहाई हो सकती है। आशीष को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने आशीष मिश्रा को आठ हफ्ते यानी 2 महीने की सशर्त जमानत दी है। 7 दिन के भीतर आशीष मिश्रा को यूपी और दिल्ली छोड़ना होगा। सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत का आदेश बुधवार शाम तक लखीमपुर जेल नहीं पहुंच सका था। इसकी वजह से आशीष मिश्रा की रिहाई नहीं हो सकी थी।

गुरुवार को गणतंत्र दिवस की छुट्‌टी थी, ऐसे में रिहाई आदेश आज पहुंचने की उम्मीद है। आज मामले के मुख्य आरोपी के अधिवक्ता द्वारा अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का एक प्रार्थना पत्र के साथ दाखिल किया जाएगा। इसके बाद प्रथम सत्र न्यायाधीश द्वारा जमानत के लिए अमाउंट फिक्स किया जाएगा। न्यायालय के आदेश से ही जमानत का वैरिफिकेशन होगा, जिसके बाद देर शाम तक आशीष मिश्रा मोनू की रिहाई हो सकती है।

फरवरी में 129 दिन बाद जेल से रिहा हुआ था आशीष (Ashish Mishra)

लखीमपुर में 3 अक्टूबर 2021 को हुई हिंसा के बाद पहली बार 9 अक्टूबर को आशीष मिश्रा ने सरेंडर किया था। 10 अक्टूबर को SIT ने गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह 129 दिन तक जेल में रहा। 10 फरवरी को हाईकोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत दी थी। 15 फरवरी को आशीष जेल से बाहर आया था।

जमानत के 68 दिन बाद किया था सरेंडर

आशीष की जमानत के बाद 10 मार्च को गवाह दिलजोत सिंह पर हमला हुआ। 10 मार्च को तिकुनिया थाने में दिलजोत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। फिर अप्रैल में रामपुर में हरदीप सिंह पर हमला हुआ। सुप्रीम कोर्ट में वकील ने गवाहों पर हमले के मामले को उठाया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने गवाहों की सुरक्षा के आदेश दिए। आशीष मिश्रा को सरेंडर करने के आदेश दिए। आशीष ने जमानत के 68 दिन बाद 24 अप्रैल को सरेंडर कर दिया था। इसके बाद से ही वकील उसकी जमानत में लगे लगे हुए थे।

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 510 अंक लुढ़का

क्या हुआ था 3 अक्टूबर 2021 को

प्रदेश के लखीमपुर जिले के तिकुनिया थाना क्षेत्र में 3 अक्टूबर 2021 को हिंसा हुई थी। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू के इशारे पर जीप से प्रदर्शनकारी किसानों को कुचल दिया गया था। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा भड़कने के बाद इस पूरे घटनाक्रम में 8 लोगों

केस में 12 और आरोपी

आशीष मिश्रा के अलावा अंकित दास, लतीफ काले, नंदन सिंह बिष्ट, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, आशीष पांडे, शेखर भारती, लवकुश राणा, सुमित जायसवाल, शिशु पाल, रिंकू राणा, उल्लास कुमार त्रिवेदी और धर्मेंद्र बंजारा शामिल हैं। ये सभी आरोपी जेल में बंद हैं।

Tags: ashish mishralakhimpur khiri caselakhimpur newsup news
Previous Post

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 510 अंक लुढ़का

Next Post

प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ में बच्चों को सीख, कहा- मां से सीखें टाइम मैंनेजमेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

31/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

मायावती ने की मतदाताओं से अपील- वादों और विश्वासघात से बचें, निष्पक्ष होकर करें वोट

31/08/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पाती लिख प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

31/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश ने STF को बताया ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, बोले- एनकाउंटर में सबसे ज्यादा PDA के लोग निशाने पर

31/08/2026
Next Post
Pariksha Pe Charcha

प्रधानमंत्री की 'परीक्षा पे चर्चा' में बच्चों को सीख, कहा- मां से सीखें टाइम मैंनेजमेंट

यह भी पढ़ें

Road Accident

सड़क हादसे में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत, तीन घायल

02/05/2024
CM Dhami

पर्यटन की योजनाएं रोजगार और स्वरोजगार को ध्यान में रखकर बनाएं: सीएम धामी

19/05/2023
Car Collided

खड़ी कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, मां-बेटी सहित तीन की मौत

12/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version