• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आशुतोष टण्डन ने 514 करोड़ रुपये की 58 योजनाओं का किया लोकार्पण

Writer D by Writer D
21/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने मंगलवार को गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ स्थित स्थानीय निकाय निदेशालय में पेयजल व सीवरेज की 514 करोड़ रुपये की 58 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इस अवसर पर आशुतोष टण्डन ने कहा कि वर्तमान समय में नगरीकरण आर्थिक समृद्धि का आधार है, जो क्षेत्र आर्थिक रूप से अधिक विकसित हुए हैं उसमें नगरीय विकास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

उन्होंने कहा कि विगत पौने 05 वर्ष उप्र में नगर विकास का स्वर्णिम काल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्ग निर्देशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में उप्र विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास कर रहा है। कानून व्यवस्था, अवस्थापना सुविधाओं का सतत विकास, एक्सप्रेस-वे व सड़कें, चिकित्सा क्षेत्र, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश सरकार उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप प्रदेश में नगर विकास के क्षेत्र में अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। इनमें स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) आदि के माध्यम से प्रदेश के निवासियों को जीवनोपयोगी व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यान्वयन में उप्र पूरे देश में अग्रणी स्थान पर है। इस योजना में प्रदेश के 10 शहर चयनित हुए। श्री टण्डन ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 7.28 लाख रुपये से अधिक लोगों को ऋण स्वीकृत किये गये। उप्र में राज्य क्षेत्र की अनेक योजनाओं में देश के अन्य राज्यों के समक्ष एक मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि सीवरेज सफाई एवं उसके अनुरक्षण में ‘उप्र वन सिटी वन आपरेटर योजना’ के अन्तर्गत देश की बड़ी कम्पनियों को जोड़कर मानव के स्थान पर मशीनों एवं रोबोट द्वारा सम्पूर्ण सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इससे जनधन की हानि पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सका है।

प्रदेश सरकार नारी गरिमा और स्वाभिमान के लिए कर रही काम : योगी

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में हमारी सभी निकाय ओ.डी.एफ प्लस हो चुके हैं। अब ओ.डी.एफ प्लस प्लस की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में दो म्यूनिसिपल बाण्ड जारी कर देश में पहला राज्य बन गया है। उप्र सरकार द्वारा शहरी सीमाओं का विस्तार किया गया। उप्र में प्रथम बार 83 नये स्थानीय निकायों की स्थापना की गयी।

इस अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि उप्र देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। देश एवं प्रदेश के नेतृत्व की कथनी एवं करनी में कोई अन्तर नहीं है। इसीलिए प्रदेश में समावेशी विकास दिखाई पड़ रहा है।

अपर मुख्य सचिव नगर विकास डाॅ. रजनीश दुबे ने नगर विकास द्वारा चलायी जा रही विभिन्न विकासपरक योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर सचिव नगर विकास व प्रबन्ध निदेशक जल निगम अनिल कुमार, विशेष सचिव नगर विकास डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, निदेशक स्थानीय निकाय शकुन्तला गौतम व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Ashutosh TandonLucknow Newsup news
Previous Post

BB 15: रात में रियाज के साथ कोजी हुई रश्मि देसाई, राखी ने किया ये कमेंट

Next Post

डेरेक ओ ब्रायन ने संसद में फेंकी रूल बुक, हुए सस्पेंड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दुनिया के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है ‘डॉक्टर ऑन ड्यूटी’

29/09/2026
Main Slider

अखिलेश की परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री, राजभर का बड़ा हमला

29/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी MLC चुनाव: BJP ने घोषित किए 6 और प्रत्याशी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की शिष्टाचार भेंट

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी सख्ती, हेलमेट नहीं लगाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

29/09/2026
Next Post

डेरेक ओ ब्रायन ने संसद में फेंकी रूल बुक, हुए सस्पेंड

यह भी पढ़ें

jasmit bumrah

दो वनडे मैचों में जसप्रीत बुमराह बने सबसे महंगे तेज गेंदबाज

01/12/2020
CM Dhami took the blessings of Baba Kedarnath

मंत्रोच्चारण के साथ खुले केदारनाथ धाम के खुले कपाट, सीएम धामी ने लिया बाबा का आशीर्वाद

02/05/2025
SSC

SSC परीक्षा 2020: आगामी CBTs में आने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

29/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version