• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

Writer D by Writer D
12/06/2026
in Main Slider, खेल
0
Jaspal Rana

Jaspal Rana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय खेल जगत के लिए शुक्रवार की सुबह बेहद दुखद खबर लेकर आई। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता और सफल कोच जसपाल राणा (Jaspal Rana) का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप से लौटते समय जसपाल राणा की तबीयत बिगड़ गई थी। फ्लाइट के दौरान उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद दिल्ली पहुंचने पर उन्हें साकेत स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी सर्जरी भी की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद गुरुवार रात उनका निधन हो गया।

खिलाड़ी से कोच तक शानदार सफर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी  में जन्मे जसपाल राणा (Jaspal Rana) ने 1990 के दशक में भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाई। उन्होंने 1994 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया। इसके बाद 2006 के एशियाई खेलों में भी कई स्वर्ण पदक अपने नाम कर इतिहास रचा।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। वे भारत के सबसे सफल कॉमनवेल्थ एथलीटों में गिने जाते हैं और उनके नाम 9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक दर्ज हैं।

मनु भाकर समेत कई सितारों को तराशा

खिलाड़ी के रूप में सफलता हासिल करने के बाद जसपाल राणा ने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली और भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मनु भास्कर ,  सौरभ चौधरी और ईशा सिंह जैसे कई प्रतिभाशाली निशानेबाजों को प्रशिक्षित किया। उनकी कोचिंग में भारतीय पिस्टल शूटिंग टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कीं।

कई प्रतिष्ठित सम्मानों से हुए सम्मानित

भारतीय खेलों में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें अर्जुन अवार्ड ,  पद्मा श्री और द्रोणाचार्य अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

जसपाल राणा (Jaspal Rana) का जाना भारतीय निशानेबाजी के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। खिलाड़ी और कोच दोनों रूपों में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Tags: Jaspal Ranasporta newssports news update
Previous Post

गर्दन का कालापन होगा दूर, आज़माएं ये आसान टिप्स

Next Post

रूस-यूक्रेन युद्ध का शिकार हुए यूपी के दो लाल, 2 साल बाद ताबूत में आया कंकाल

Writer D

Writer D

Related Posts

ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
CM Yogi will inaugurate the Mango Festival
Main Slider

सीएम योगी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

02/07/2026
Champat Rai
Main Slider

भरोसेमंद लोगों ने दिया धोखा… चंपत राय ने सेवा समाप्ति की घोषणा की

02/07/2026
Sunscreen
Main Slider

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

02/07/2026
Next Post
Two youths from Uttar Pradesh died in the Russia-Ukraine war.

रूस-यूक्रेन युद्ध का शिकार हुए यूपी के दो लाल, 2 साल बाद ताबूत में आया कंकाल

यह भी पढ़ें

जवाहरबाग कांड के लिए श्रीकृष्ण भी सपा को कोसते होंगे : योगी

04/01/2022
The bus going to Mata Vaishno Devi fell into a 20 feet deep drain

माता वैष्णो देवी जा रही बस 20 फिट गहरे नाले में गिरी, एक श्रद्धालु की मौत

21/08/2025
Kanwariyas

इस दिन से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, इन नियमों का करना होगा पालन

14/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version