• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ भारत ने किया हांगझोउ 2023 का समापन

Writer D by Writer D
07/10/2023
in खेल
0
Asian Games

Asian Games

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हांगझोउ। Asian Games के इतिहास में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (107 पदक) के साथ भारत ने हांगझोउ 2023 अभियान का समापन शानदार तरीके से किया और अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की आस 130 करोड़ भारतीयों के दिलों में जगा दी।

Asian Games का औपचारिक समापन आठ अक्टूबर यानी कल रविवार को होगा मगर भारतीय खिलाड़ियों की स्पर्धायें शनिवार को समाप्त हो गयी। अंतिम दिन भारतीय खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण समेत कुल 12 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत ने 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य समेत कुल 107 पदकों के साथ एशियन गेम्स में अपने अभियान का समापन किया। यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले जकार्ता एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने सर्वाधिक 70 पदक जीते थे जिनमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य शामिल थे।

भारतीय एथलीटों ने अपने अभियान के आखिरी दिन 12 पदक जीते जिसमें छह स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल है। बैडमिंटन के पुरुष युगल में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार है जब भारत ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता है।

Asian Games: बेटियों ने भारत को दिलाया ऐतिहासिक सौंवा पदक, कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल

कबड्डी में पुरुष और महिला टीमों ने स्वर्ण पदक जीते जबकि तीरंदाजी में ओजस देवताले और अभिषेक वर्मा ने कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण-रजत पदक हासिल किया। तीरंदाज ज्योति वेन्नम ने व्यक्तिगत महिला कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुष और महिला शतरंज टीमों ने देश को दो रजत पदक दिलाये।

पुरुष हॉकी में भारत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि महिलाओं ने जापान के खिलाफ आसान जीत के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। क्रिकेट में पहली बार भाग ले रही भारतीय टीम के हाथ स्वर्ण पदक लगा। अफगानिस्तान के खिलाफ वर्षा के कारण रद्द मैच में रैकिंग के लिहाज से भारत को स्वर्ण से नवाजा गया।

Asian Games: भारतीय क्रिकेट टीम को मिला गोल्ड मेडल, इस वजह से रद्द हुआ फाइनल मैच

पदक तालिका में भारत चौथी पायदान पर रहा है। पहले स्थान पर मेजबान चीन है। चीन 187 स्वर्ण के साथ पहले स्थान पर है जबकि जापान (47) दूसरे और कोरिया गणराज्य (36) तीसरे स्थान पर है। निशानेबाजों ने भारत को 22 पदक दिलाये जबकि एथलेटिक्स में भारत के हाथ 29 पदक लगे। महिला टेबल टेनिस टीम में सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी की जोड़ी ने भारत को कांस्य पदक दिलाया।

गौरतलब है कि एशियाई खेलो का 19वां संस्करण पिछले साल यानी 2022 में निर्धारित था मगर कोरोना के चलते इसे एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था।

Tags: Asian Gamesasian games 2023
Previous Post

निर्भया योजना के तहत बस स्टेशनों पर एलईडी डिस्प्ले पैनल लगेगा

Next Post

सीएम योगी ने अगली बैठक काशी में रखने का प्रस्ताव रखा

Writer D

Writer D

Related Posts

Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Gujarat Titans bus catches fire
खेल

IPL 2026: बीच सड़क धू-धू कर जली गुजरात टाइटंस की बस, बाल-बाल बची शुभमन गिल की टीम

01/06/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने अगली बैठक काशी में रखने का प्रस्ताव रखा

यह भी पढ़ें

Bedroom

घर के मुखिया के लिए कहां पर हो बेडरूम

14/04/2025
CM Vishnu Dev Sai

राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए

07/08/2024
Chaitra Navratri

जानें इस नवरात्रि किस वाहन पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version