• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालू खनन मामले में ASP सस्पेंड, DM पर भी गिरी गाज

Writer D by Writer D
15/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश से होकर बांदा से गुजरने वाले बालू भरे ट्रकों को पास कराने में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसटीएफ उत्तर प्रदेश द्वारा जांच की गई, जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बांदा में तैनाती के बाद बालू माफियाओं से संबंध बना लिए थे, जो बालू भरे ट्रकों तो बांदा की सीमा से पास कराने में अहम भूमिका अदा कर रहे थे। इस आशय की शिकायत जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई थी, जिसके आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तर प्रदेश द्वारा द्वारा उनकी जांच कराई गई। जांच में अपर एसपी और बालू माफियाओं के बीच सांठगांठ पाई गई, जिसके आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। साथ ही जिले के डीएम आनंद कुमार सिंह को भी हटा दिया गया है।

जांच में पाया गया कि मुख्यालय स्थल से एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया जाता था, जो एसपी सिंह के नाम का बताया गया है। इस मोबाइल फोन के जरिए ट्रकों को पास कराया जाता था, यह शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उ.प्र. द्वारा अपर एसपी और बालू माफियाओं के बीच सांठगांठ की जांच कराई गई। जांच में एस पी सिंह द्वारा मध्य प्रदेश में खनन की जाने वाली मौरंग को उत्तर प्रदेश की सीमा में अवैध तरीके से प्रवेश कराने का कार्य किया जाना पाया गया। जांच में यह भी पाया गया कि उत्तर प्रदेश की सीमा में जनपद बांदा के थाना गिरवा व नरैनी में प्रवेश करवाने व जनपद से भी गाड़ियां पास करवाने के संबंध में उक्त एसपी सिंह द्वारा वार्ता में कई बार अपर पुलिस अधीक्षक से मिलने का उल्लेख किया गया है।

प्रदेश के 34 जिलों में नहीं है एक भी एक्टिव केस, पॉजिटिविटी दर हुई 0.01 से भी कम

इस जांच के बाद अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के आदेश पर महेंद्र प्रताप चौहान को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा दिए गए आदेश में कहा गया है कि श्री चौहान द्वारा पूर्ण मनोयोग से जनपद में अवैध खनन व परिवहन कराने वाले माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाती, तो इस प्रकार के गंभीर तथ्य प्रकाश में न आते। परंतु इनके द्वारा ऐसा नहीं किया गया, जिससे इनकी घोर लापरवाही उजागर हुई।

बालू खनन के मामले में जहां अपर पुलिस अधीक्षक पर निलंबन की गाज गिरी है, वही जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह भी अपने कार्यकाल में जनता को संतुष्ट नहीं कर पाए, जिससे उन्हें भी जिले से स्थानांतरित कर दिया गया है।

Tags: asp mahendra pratap singhbanda newscrime newsdm anand kumarsand miningSTF
Previous Post

सपने में खुद को पानी पीते देखना होता है बेहद शुभ, ये चीजें देती है बर्बादी का संकेत

Next Post

समीरा रेड्डी के पिता ने पूछा- बाल कलर क्यों नहीं करतीं? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
sameera reddy

समीरा रेड्डी के पिता ने पूछा- बाल कलर क्यों नहीं करतीं? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

यह भी पढ़ें

Bitter Gourd

करेले का कड़वापन हो जाएगा गायब, ट्राई करें ये टिप्स

07/11/2025
These players can become the captain of these three big cricket teams of the world

दुनिया की इन तीन बड़ी क्रिकेट टीम के कप्तान बन सकते हैं ये खिलाडी़

09/06/2021
Hairstyle

मॉनसून में ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, मिलेगा कूल लुक

08/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version