• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का गृह नगर में आगमन, हुआ भव्य स्वागत

Writer D by Writer D
25/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Astronaut Shubhanshu Shukla arrives in Lucknow

Astronaut Shubhanshu Shukla arrives in Lucknow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर लौटे देश का गौरव बढ़ाने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) आज अपने गृहनगर लखनऊ पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि लखनऊ के लिए आज का दिन गौरव और गर्व का दिन है। देश के सपूत, भारत के सपूत ने आज लखनऊ में कदम रखा है। जब से उन्होंने अंतरिक्ष से धरती पर सफलतापूर्वक वापसी की है, पूरा लखनऊ उनके स्वागत को आतुर था। आज वो पल आ गया है, हम सब मिलकर शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) का पूरे प्रेम और उत्साह के साथ स्वागत करते हैं।”

परिजनों और मोहल्ले में खुशी का माहौल

शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) के माता-पिता, परिजन और लखनऊवासी बेसब्री से उनके स्वागत का इंतजार कर रहे थे। उनका मोहल्ला त्रिवेणी नगर जश्न के माहौल में डूबा नजर आया। पूरे शहर में जगह-जगह शुभांशु के पोस्टर्स लगे हुए हैं।

लखनऊ पहुंचने पर बच्चों और प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे शुक्ला पर प्रशंसकों ने पुष्पवर्षा की और उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी भीड़ उमड़ी।

बच्चों का उत्साह

बच्चों ने अंतरिक्ष यात्री की वेशभूषा पहनकर अपनी खुशी व्यक्त की और गृहनगर में शुक्ला का स्वागत किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ता माता रमाबाई अंबेडकर मैदान के पास काफिले पर पुष्पवर्षा करते दिखे।

लखनऊ में यह माहौल उस समय बना जब एक्सिओम-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद देश के दूसरे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने गृहनगर लौटे।

18 दिन की ऐतिहासिक यात्रा

गौरतलब है कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की 18 दिन की ऐतिहासिक यात्रा पूरी की और 15 जुलाई 2025 को दोपहर 3:00 बजे सुरक्षित रूप से धरती पर लौटे।

Tags: Lucknow NewsShubhanshu Shukla
Previous Post

CM रेखा गुप्ता की CRPF का जेड सिक्योरिटी वापस, जानें अब कौन करेगा सुरक्षा

Next Post

मेट्रो में सफर हुआ महंगा, अब यात्रियों को देना होगा इतना किराया

Writer D

Writer D

Related Posts

Muskan Rastogi
Main Slider

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

14/10/2026
Main Slider

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेताओं ने थामा BJP का दामन

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

NRHM कर्मचारियों को नियमित करे सरकार: मायावती

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी से मिले लूटा एवं लुआक्टा के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल, शिक्षक समस्याओं पर की चर्चा

14/10/2026
Main Slider

दिवाली से पहले किसानों को ₹5,000, किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान?

14/10/2026
Next Post
Delhi Metro

मेट्रो में सफर हुआ महंगा, अब यात्रियों को देना होगा इतना किराया

यह भी पढ़ें

PM Modi to inaugurate 'Seva Teerth' tomorrow

अब सेवा तीर्थ से चलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

12/02/2026
mahakumbh

कुंभ कोविड टेस्टिंग घोटाले में SIT ने की पहली गिरफ्तारी, मुकदमा दर्ज

24/07/2021
Filmmakers join hands to run free vaccination campaign

मूफ्त में वैक्सीनेशन कैंपेन चलाने के लिए फिल्म निर्माताओं ने मिलाया हाथ

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version