• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी को प्रेरणा देता है : योगी

Writer D by Writer D
24/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां साइंटिफिक कंवेन्शन सेण्टर, के0जी0एम0यू0 में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम ‘अटल राम संकल्प, अपने-अपने राम’ का आयोजन श्रद्धेय पं0 अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउण्डेशन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  ने अटल की स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियों के संदर्भ में इस प्रकार का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अटल जी दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर पक्ष और विपक्ष सभी की श्रद्धा और सम्मान के पात्र थे। उनका 06 दशकों तक का लम्बा सार्वजनिक जीवन निष्कलंक रूप से रहा। अटल जी जैसा विराट व्यक्तित्व कोई दूसरा नहीं हो सकता। अटल जी का मानना था कि राजनीति मूल्यों और आदर्शों की होनी चाहिए। सिद्धांतविहीन राजनीति का स्थान सार्वजनिक जीवन में नहीं होना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कभी भी मूल्यों और आदर्शों से समझौता नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल  सार्वजनिक जीवन और कार्यों में समग्रता की दृष्टि रखते थे। वे मानवतावादी, प्रखर चिंतक एवं बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, लोकप्रिय और सर्वमान्य राजनेता थे, जिनका सभी सम्मान और आदर करते थे। अटल एक साहित्यकार और संवेदनशील कवि भी थे। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी को प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का मानना था कि ‘आदमी न ऊंचा होता है, न नीचा होता है, न छोटा होता है, न बड़ा होता है, आदमी सिर्फ आदमी होता है’। उन्होंने यह भी कहा कि ‘छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता’। साथ ही, यह भी कि ‘मेरे प्रभु मुझे इतनी ऊंचाई कभी मत देना कि मैं गैरों को गले न लगा सकूं’। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत में अटल की परम्परा का अनुसरण करते हुए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एक सच्चे कर्मयोगी की भांति देश हित और देशवासियों के कल्याण के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी में नवनिर्मित बाबा विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया जा चुका है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा ‘साहित्यगंधा’ पुस्तिका का विमोचन किया गया। उन्होंने अटल जी के साथ कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया। साथ ही, विभिन्न प्रतियोगिताओं के युवा विजेताओं को भी सम्मानित किया।

श्रद्धेय पं0 अटल बिजारी वाजपेयी मेमोरियल फाउण्डेशन के अध्यक्ष  ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अटल की स्मृतियों एवं संस्मरणों को साझा किया।

कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों के परिप्रेक्ष्य में ‘अटल राम संकल्प, अपने-अपने राम’ की प्रस्तुति की गयी।

इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री  राधा मोहन सिंह, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य, नगर विकास मंत्री  आशुतोष टण्डन, जल शक्ति मंत्री डॉ0 महेन्द्र सिंह, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  सतीश चन्द्र द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, लखनऊ की महापौर  संयुक्ता भाटिया तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags: atal jayanticm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जनता दर्शन में सुनी समस्या, जल्द निस्तारण का दिया आदेश

Next Post

कैबिनेट मंत्री हरक रावत ने दिया इस्तीफा, बोले- सरकार ने मुझे भिखारी सा बना दिया

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी मांगने के बजाय अब रोजगार देने वाले… यूपी राइज में दिखी युवा नवाचार की ताकत

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘अखिलेश का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा’, अनिल राजभर का सपा पर तीखा हमला

12/10/2026
Next Post
harak singh rawat

कैबिनेट मंत्री हरक रावत ने दिया इस्तीफा, बोले- सरकार ने मुझे भिखारी सा बना दिया

यह भी पढ़ें

Mulayam Singh

मुलायम सिंह यादव आज मरणोपरांत पद्म विभूषण से होंगे सम्मानित, अखिलेश यादव दिल्ली रवाना

05/04/2023
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश

23/06/2025
Viral-video-Shilpa

शिल्पा का वीडियो वायरल, ‘थांगाबली’ सीन में रोहित शेट्टी को मारी लात

04/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version