• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ATS के सवालों ने उड़ाए सीमा हैदर के होश, बार-बार बदल रही है बयान

Writer D by Writer D
19/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा, लखनऊ
0
Seema Haider

Seema Haider, Sachin Meena

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा (Sachin Meena) की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।

मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा ( Seema Haider)  चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। हालांकि चार जुलाई को पुलिस ने सचिन और उनके पिता नेत्रपाल के साथ सीमा हैदर को हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कोर्ट ने सात जुलाई को शर्त के साथ जमानत दे दी। रिहा होने के बाद सीमा अपने प्रेमी सचिन के साथ उसके घर में रह रही थी। मामले में यूपी एटीएस और अन्य जांच एजेंसिया अलर्ट हुईं तो सीमा समेत अन्य की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई।

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ( Seema Haider) उत्तर प्रदेश पुलिस का आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सवालों में बुरी तरह फंसती जा रही है। एटीएस ने सीमा हैदर, सचिन मीणा और सचिन के पिता नेत्रपाल से सोमवार को नौ घंटे तक पूछताछ की। इसके अलगे दिन मंगलवार को फिर से एटीएस ने सीमा हैदर, सचिन मीणा और सचिन के पिता नेत्रपाल से पूछताछ की।

पूछताछ में सीमा हैदर ( Seema Haider) के पाकिस्तान से दुबई जाने और फिर नेपाल के रास्ते भारत में आने को लेकर किए गए दावों की पोल पूछताछ में खुल रही है। एटीएस की पूछताछ के बाद मंगलवार को सीमा से आईबी और रॉ के अफसरों ने उसके पाकिस्तानी सेना में तैनात परिजनों के बारे में सवाल पूछे, इस पर घबरा गई और बार-बार अपना बयान बदलने लगी।

मोबाइल का डाटा भी नष्ट होने के सबूत मिले

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ( Seema Haider) के नोएडा स्थित रबूपुरा गांव तक पहुंचने में किन लोगों ने मदद की, इसे लेकर सीमा सही जवाब नहीं दे रही है। सीमा हैदर के पास मिले मोबाइल का डाटा भी नष्ट होने के सबूत मिले हैं, इसके बाद उसे रिट्रीव करने की कोशिश की जा रही हैं। वहीं सीमा हैदर के दो पासपोर्ट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

सुनियोजित साजिश के तहत हिंदुस्तान आई सीमा (Seema Haider)

सीमा के एक पासपोर्ट में उसकी जन्मतिथि के अनुसार, उसकी उम्र 21 वर्ष है, इसे देखकर अधिकारी भी हैरान हैं। आशंका जताई जा रही है कि सीमा हैदर किसी सुनियोजित साजिश के तहत हिंदुस्तान आई है।

सूत्रों का कहना है कि सीमा हैदर से पूछताछ के आधार पर नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की गई है, जिन्होंने सीमा को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में आने दिया। आपको बता दें कि नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने सीमा हैदर की जांच के लिए एटीएस से मदद मांगी थी।

एटीएस के वरिष्ठ अधिकारी नोएडा जाकर सीमा हैदर, उसके पति सचिन मीणा और ससुर से बीते दो दिनों से पूछताछ कर रहे हैं। मंगलवार को सीमा हैदर से पूछताछ की कमान केंद्रीय एजेंसियों ने अपने हाथ में ले ली है।

सीमा हैदर से हो रही पूछताछ को लेकर फिलहाल एटीएस के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। डीजीपी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस प्रकरण में सामने आए तथ्यों की जानकारी सीधे गृह मंत्रालय को दी जा रही है।

खौफनाक हत्याकांड से दहला इलाका, 6 माह की मासूम समेत 4 को जिंदा जलाया

जांच में ये भी पता चला है कि सीमा हैदर कई दिनों से भारत आने का प्रयास कर रही थी। उसके सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालने पर पता चला है कि वह अधिकतर एनसीआर के इलाकों में रहने वाले युवाओं के संपर्क में थी।

वहीं सीमा और सचिन की काठमांडू में हुई पहली बार मुलाकात और बाद में दुबई से नेपाल आकर काठमांडू में रुकने के बारे में आईबी के अधिकारी अपने संपर्कों के जरिए छानबीन कर रहे हैं।

वहीं, दुबई में भी एमिग्रेशन के अधिकारियों से संपर्क साधा जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि उसने पाकिस्तान से दुबई आने और फिर नेपाल जाने के लिए किस पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था।

कौन है सीमा हैदर ( Seema Haider) ?

सीमा हैदर एक पाकिस्तानी महिला है जो सिंध प्रांत की निवासी हैं। 27 वर्षीय सीमा का पूरा नाम सीमा गुलाम हैदर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा अपनी पहली शादी के बाद पति गुलाम हैदर के साथ कराची में रह रही थी। उसका दावा है कि उनके पति ने उन्हें फोन पर तलाक दे दिया था और अब वो संपर्क में नहीं है। सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर सऊदी अरब में काम करता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा ने इस साल की शुरुआत में अपनी दूसरी शादी सचिन के साथ नेपाल के काठमांडू में की थी और हिंदू धर्म अपना लिया था।

Tags: ATSLucknow NewsNoida newspubg gamesachin meenaSeema Haiderseema-sachinup news
Previous Post

खौफनाक हत्याकांड से दहला इलाका, 6 माह की मासूम समेत 4 को जिंदा जलाया

Next Post

मायावती ने INDIA से बनाई दूरी, लोकसभा चुनाव को लेकर किया ये एलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘उप्र की प्रगति’ से कराया साक्षात्कार

06/10/2026
Main Slider

सपा के पीडीए का मतलब परिवार, धनबली और अपराधी: प्रकाश पाल

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post
Mayawati

मायावती ने INDIA से बनाई दूरी, लोकसभा चुनाव को लेकर किया ये एलान

यह भी पढ़ें

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

विपक्ष ‘झूठ के झाड’ से ‘सच का पहाड़’ छुपाने की कोशिश में कामयाब नहीं होगा : नक़वी

05/10/2020
योशिहिदे सूगा

जलवायु परिवर्तन रोकने का प्रयास करेंगे जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सूगा

04/04/2021
Arrested

गिरोह के सरगना सहित चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार

03/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version