• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में लेडी डॉक्टर के घर ATS का छापा, भाई परवेज़ के ठिकाने को भी खंगाला

Writer D by Writer D
11/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Dr. Shaheen Shahid

Dr. Shaheen Shahid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। दिल्ली ब्लास्ट (Delhi Blast) के बाद यूपी एटीएस (ATS) ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। ATS टीम के साथ जम्मू-कश्मीर (J&K) पुलिस मंगलवार दोपहर डॉक्टर शाहीन शाहिद (Dr. Shaheen Shahid) के घर पहुंची है। उसका घर लखनऊ में लालबाग इलाके के खंदारी बाजार में है। टीम पूरे घर को खंगाल रही है। आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की गई है। दोनों टीमों के सहयोग में लखनऊ पुलिस भी लगी हुई है।

इसके पहले पुलिस टीम ने मड़ियांव थाना क्षेत्र में शाहीन (Dr. Shaheen Shahid)  के भाई डॉ. परवेज अंसारी को घर को 3 घंटे तक खंगाला। टीम पहुंची तो गेट पर ताला लगा था। ताला तोड़कर टीम घर के भीतर दाखिल हुई। घर में कोई भी नहीं था। पड़ोसियों ने बताया, परवेज अंसारी अपने बुजुर्ग पिता के साथ मकान में रहते हैं। लोगों से ज्यादा जुड़ाव भी नहीं है। पुलिस को यहां अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, कार और बाइक मिली। उनकी जांच की जा रही है। घर के बाहर खड़ी कार पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का पास लगा है।

 एटीएस टीम (ATS Team) ने डॉ शाहीन (Dr. Shaheen Shahid)  के पिता से पूछताछ की। यह छापेमारी डॉक्टर शाहीन के एक रिश्तेदार परवेज अंसारी के घर से लैपटॉप और दस्तावेज़ बरामद होने के बाद की गई।

सूत्रों के अनुसार, परवेज अंसारी, डॉ शाहीन का भाई है, और उसके घर से मिले दस्तावेज़ों से जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। इसके साथ ही, शाहीन के एक और भाई को लेकर भी एटीएस (ATS) और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आतंकवाद से जुड़े मामलों में पूछताछ और जांच का हिस्सा है, जिसमें परवेज अंसारी और उनके परिवार के सदस्यों का संदिग्ध लिंक सामने आया है। इस मामले में जांच अब भी जारी है और पुलिस सभी पक्षों से जानकारी जुटाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

खंदारी बाजार के पुराने घर में पसरा सन्नाटा

डॉक्टर शाहीन (Dr. Shaheen Shahid) मूल रूप से लखनऊ के खंदारी बाजार स्थित मकान नंबर 121 में अपने परिवार के साथ रहती थीं। यही उनका पुश्तैनी घर है। मोहल्ले के लोग बताते हैं कि परिवार पढ़ा-लिखा और शांत स्वभाव का है। पिता रिटायर्ड कर्मचारी हैं, जबकि बड़ा बेटा शोएब परिवार के साथ यहीं रहता है। पड़ोसी बताते हैं कि शाहीन कई साल पहले ही लखनऊ छोड़ चुकी थीं। वे पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के सिलसिले में फरीदाबाद चली गई थीं। कुछ साल पहले उनकी शादी महाराष्ट्र के एक युवक से हुई थी। तब से वे वहीं रह रही थीं।

Tags: Dr. Shaheen Shahid
Previous Post

सीएम धामी से लालकुआं विधायक ने की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की समस्याओं से किया अवगत

Next Post

सुल्तानपुर के रामचेत मोची का निधन, राहुल गांधी ने परिजनों को किया फोन

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
Next Post
Ramchet Mochi

सुल्तानपुर के रामचेत मोची का निधन, राहुल गांधी ने परिजनों को किया फोन

यह भी पढ़ें

Vastu Tips

इस दिशा की खिड़की खोलने से घर से दूर होंगी परेशानियां

26/06/2026
UP Vidhansabha

UP Vidhansabha में विधायक ने पान मसाला खाकर थूका, स्पीकर ने CCTV में देख लिया

04/03/2025
pakistan smuggled granade

Punjab : पाकिस्तान की काली करतूत, ड्रोन से भेजे 11 ग्रेनेड बरामद

21/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version