• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलकायदा आतंकी मामले में ATS ने तीन युवकों से पूछताछ के बाद सशर्त छोड़ा

Writer D by Writer D
19/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
ats

ats

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अलकायदा आतंकियों के मामले में जांच कर रही यूपी एटीएस ने रविवार राजधानी के हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित खदरा के तीन युवकों से काफी देर तक पूछताछ की। इन तीनों को एटीएस ने मुख्यालय में बुलवाया था। करीब चार घंटे तक हुई पूछताछ में इनसे मिनहाज से सम्पर्क और उसके पास मिली पिस्टल के बारे में सवाल जवाब किये जाते रहे। इसके बाद तीनों को शहर से बाहर न जाने की चेतावनी देकर जाने दिया गया। ये तीनों युवक मिनहाज की दुकान पर अक्सर बैठते थे।

बताया जा रहा है कि अलकायदा आतंकी मिनहाज की कॉल डिटेल में इन तीन युवकों की भी तीन-चार बार बात होने की जानकारी मिली है। पहले ये लोग शक के दायरे में नहीं थे, लेकिन जब चार दिन बाद कॉल डिटेल के आधार पर एटीएस ने सबसे सम्पर्क करना शुरू किया तो सामने आया कि मिनहाज की गिरफ्तारी के बाद से ही इन तीनों के मोबाइल स्विच आॅफ है। इसके अलावा गिरफ्तारी के बाद इनकी लोकेशन दुबग्गा के पास भी मिली थी। इस पर एटीएस ने कॉल डिटेल से इनके घर वालों का पता कर तीनों से सम्पर्क किया। फिर इन्हें एटीएस  मुख्यालय बुलाया।

एटीएस के बुलाने पर रविवार को तीनों रविवार को एटीएस मुख्यालय पहुंचे। पूछताछ के दौरान तीनों युवक मिनहाज के साथ आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने से इनकार करते रहे। एटीएस को भी उनके खिलाफ सुबूत हाथ नहीं लगे। इन लोगों ने बताया कि डर की वजह से उन लोगों ने मोबाइल बंद कर लिये थे लेकिन वह लोग घर पर ही रहे और भागे नहीं। एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें एक युवक वर्कशाप, दो एक निजी कम्पनी में काम करते हैं। ये लोग खदरा में मिनहाज की दुकान से बैट्री खरीदने के दौरान उसके सम्पर्क में आये थे और अपने परिचितों को बैट्री दिलाने के लिये ही कभी-कभी उसे फोन कर लेते थे।

Tags: ATScrime newsLucknow News
Previous Post

ससुर के दाह संस्कार से लौट रहे दामाद की सड़क दुर्घटना में मौत

Next Post

भारी बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग किसान की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann handed over appointment letters to the youth.
Main Slider

CM भगवंत मान ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले- सिफारिश नहीं, योग्यता के आधार पर मिल रही है नौकरी

13/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर बड़ा फैसला, अभिभावकों को राहत

13/07/2026
Three people died in a horrific road accident
उत्तर प्रदेश

कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम

13/07/2026
Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

13/07/2026
Bomb Threat
Main Slider

नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

13/07/2026
Next Post
collapsed

भारी बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग किसान की मौत

यह भी पढ़ें

Chandra Grahan

आज लगने वाले साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब लगेगा सूतक काल

05/05/2023
mahant narendra giri

योगी के बयान का संतों ने किया स्वागत, कहा – लव जेहाद का खेल खेलने वालों का होगा ‘राम नाम सत्य’

01/11/2020
CBSE Examination

CBSE 12th और JEE Mains 2021 एग्जाम की तारीखें आपस में टकराई, छात्र परेशान

05/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version