• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेम पोर्टल पर पंजीकृत सेवा प्रदाता कम्पनियों की सर्विसेज की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाय

Writer D by Writer D
21/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
sanjeev mittal

sanjeev mittal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री संजीव मित्तल ने कहा कि प्रदेश के श्रमिकों एवं बेरोजगारों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार कार्य कर रही है। श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उन तक पहुंचाया जाय तथा बेरोजगारों को सेवायोजित करने के लिए सेवायोजन पोर्टल को और अधिक प्रभावी एवं क्रियाशील बनाया जाय।

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आज उप्र कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग की कार्यकारी परिषद तथा बीओसी बोर्ड की बैठक कर रहे थे। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेम पोर्टल पर पंजीकृत सेवा प्रदाता कम्पनियों की सर्विसेज की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाय। सभी बेरोजगारों का पंजीकरण सेवायोजन पोर्टल पर कराया जाय।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की सूचना पूर्व में ही अभ्यर्थियों एवं सेवायोजकों को दे दी जाय, जिससे कि योग्य अभ्यर्थियों के चयन करने में कम्पनियों को मौका मिल सके।

उन्होंने उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि श्रमिकों से सम्बंधित योजनाएं जनोपयोगी, आसान एवं सरलता से उपलब्ध हों तथा इन योजनाओं के तहत दी जाने वाली धनराशि को भी श्रमिकों के हितार्थ बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि श्रमिकों के लिए संचालित शौचालय योजना में सुलभ शौचालय को भी बढ़ावा दिया जाय।

अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन श्री सुरेश चन्द्रा ने बैठक में बताया कि सेवायोजन पोर्टल पर 38.12 लाख बेरोजगार अभ्यर्थी एवं 37.84 लाख प्रवासी श्रमिक पंजीकृत हैं। मिशन रोजगार अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से 40.72 लाख श्रमिक रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त किये। उन्होंने कहा कि सेवायोजन विभाग बेरोजगारों के हित में तथा श्रम विभाग श्रमिकों के हित में निरन्तर कार्य कर उन्हें लाभ प्रदान कर रहा है।

Tags: Gem Portal Registrationsanjeev mittalup news
Previous Post

भारतीय खिलाड़ी अश्विन और पुजारा ने बताया टेस्ट क्रिकेट का महत्त्व

Next Post

सुनील गावस्कर ने WTC फाइनल को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले..

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
Sunil Gavaskar's big statement regarding WTC final, said ..

सुनील गावस्कर ने WTC फाइनल को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले..

यह भी पढ़ें

Girls

पति का भाग्य बदल देती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां

28/01/2026
Illegal Arms Factory

जंगल में संचालित अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

20/04/2023

CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाभी, बोले- लूटने वाले जनता का हित नहीं कर पाएंगे

01/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version