• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौसी और उसके बेटे की नहर में डुबोकर हत्या

Writer D by Writer D
01/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। जिले में एक युवती ने कर्ज के तौर पर चार लाख रुपयों की वसूली से बचने के लिए कथित तौर पर अपने प्रेमी की मदद से अपनी मौसी तथा मौसेरे भाई को नहर में डुबाकर मार (Murder) डाला। पुलिस ने करीब तीन महीने की मशक्कत के बाद घटना का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि करीब तीन महीने पहले पुलिस को मांट क्षेत्र में माला देवी नामक महिला और राया इलाके में उसके बेटे विनय का शव मिला था। दोनों की मृत्यु डूबने से हुई थी।

उन्होंने बताया कि मृत महिला की मां ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कहा था कि उसकी बेटी माला देवी अपने पति सतीश फौजी की मृत्यु के बाद मथुरा के इंदुपुरम कॉलोनी में उनके साथ रह रही थी।  सिंह ने बताया कि माला देवी 18 मार्च को अपने पुत्र विनय के साथ अपनी जेठानी की एक रस्म में शिरकत के लिए देहरादून गई थी और वहां से 24 मार्च को मथुरा के लिए निकली थी, मगर घर नहीं पहुंची।

उन्होंने कहा कि उसका फोन भी बंद आ रहा था। सिंह के अनुसार, माला की मां का कहना था कि उसकी दूसरी बेटी की पुत्री नेहा ने माला देवी से मकान खरीदने के लिए चार लाख रुपये उधार लिये थे, मगर वह उन्हें लौटा नहीं रही थी तथा मांगने पर वह एवं उसका कथित प्रेमी योगेश कुशवाहा उससे झगड़ते थे। उन्होंने बताया कि माला की मां का आरोप था कि नेहा और उसके प्रेमी ने ही संपत्ति अपने नाम कराने के उद्देश्य से बेटी और उसके पुत्र को अगवा कर लिया है। सिंह ने बताया कि इस मामले में नेहा और योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह के अनुसार, पूछताछ में नेहा ने बताया कि वह और योगेश करीब चार वर्ष से एक-दूसरे को जानते हैं और उसके नाना-नानी और मौसी माला देवी उस पर योगेश से शादी का दबाव बनाते थे, जबकि योगेश पहले से शादीशुदा था।

एसपी के मुताबिक नेहा ने बताया कि उसने प्रेमी योगेश, उसके साथी राकेश फौजी और इमरान के साथ मिलकर योजना बनायी कि माला की हत्या कर दी जाए तो उसे अपना कर्ज वापस नहीं करना पड़ेगा और उसके मेरठ स्थित घर को बेचकर वे रकम आपस में बांट लेंगे। माला देवी ने पति की मृत्यु के बाद मिले 12 लाख रुपये एक वकील को व्यापार के लिए दिए थे। जिन्हें वह वापस नहीं लौटा रहा था। वे चारों उसे देहरादून से वापसी के समय यह कहकर मथुरा ले गये कि उन्होंने उस वकील को पकड़ लिया है।

उन्होंने बताया कि योगेश ने माला देवी को मथुरा के एक होटल में ठहराया और योजना के अनुसार माला को वकील से मिलाने के बहाने राया ले जाकर, जबकि उसके बेटे विनय को मांट में गंगनहर में डुबोकर मार डाला। सिंह ने बताया कि पुलिस ने नेहा और योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि उनके फरार साथियों राकेश और इमरान की तलाश की जा रही है।

Tags: crime newsmathura news
Previous Post

सात साल के लड़के का यौन शोषण करने वाले को उम्रकैद

Next Post

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने शादीशुदा प्रेमिका को मारी गोली, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
Next Post
Shot

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने शादीशुदा प्रेमिका को मारी गोली, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Atal Residential Schools

अटल आवासीय विद्यालयों में हुआ सत्रारंभ, श्रमिकों के सपने हुए साकार

11/09/2023
Kalyan Singh Cancer Institute

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में मरीजों के इलाज पर संकट के बादल, डॉक्टरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

10/12/2023
Airstrike

अमेरिका ने सीरिया पर किया एयर स्ट्राइक, ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों को बनाया निशाना

27/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version