• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या : राम मंदिर निर्माण पर खर्च होंगे सिर्फ एक हजार करोड़

Desk by Desk
18/03/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
0
राम मंदिर

राम मंदिर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या । भगवान प्रभु राम की नगरी अयोध्या में उनके बन रहे भव्य मंदिर के निर्माण में ही एक हजार करोड़ खर्च होने का अनुमान है। राममंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। अप्रैल से नींव की भराई का कार्य शुरू हो जाएगा। अभी नींव के लिए खोदे गए गड्ढे का समतलीकरण किया जा रहा है।

उधर निधि समर्पण अभियान से एकत्र धन को राममंदिर सहित अन्य प्रकल्पों के निर्माण में किस अनुपात में खर्च किया जाए इसको लेकर ट्रस्ट मंथन करने में जुट गया है। ट्रस्ट का अनुमान है कि अकेले राममंदिर निर्माण में ही एक हजार करोड़ का खर्च आएगा। फिलहाल राममंदिर निर्माण पर खर्च होने वाली धनराशि की गणना अभी पत्थरों की नक्काशी पर अटकी हुई है।

SAI में कोच के 105 पदों पर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन

ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार राममंदिर निर्माण में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने वाली है। निधि समर्पण अभियान से ट्रस्ट ने 1100 करोड़ की धनराशि एकत्र होने की अपेक्षा की थी, लेकिन परिणाम अपेक्षा से कहीं अधिक रहा। राममंदिर के लिए तीन हजार करोड़ एकत्र हो चुके हैं।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि अभी तक यह गणना नहीं हो पाई है कि राममंदिर निर्माण में कितना खर्च आएगा। गणना पत्थरों की नक्काशी पर अटक रही है। आज मशीनों का प्रचलन अधिक है तो भी अनुमान है कि 40 प्रतिशत उपयोग मशीनों का होगा और 60 प्रतिशत कार्य तो हाथ से ही करना पड़ेगा। इसके लिए कितने कारीगर चाहिए इसको लेकर मंथन किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों तक यह माना जा रहा था कि मंदिर चार सौ करोड़ में बन जाएगा, लेकिन अब लगता है कि लागत दो गुणा से ज्यादा होगा । मतलब करीब एक हजार करोड़ का खर्च केवल राममंदिर निर्माण में ही आएगा। राममंदिर परिसर में भक्तों के लिए जो जनसुविधाएं विकसित करने की योजना है उसमें भी अच्छी खासी राशि खर्च होने का अनुमान है ।

Tags: 24ghanteonline24ghanteonline.comayodhyaconstruction of Ram templeOnly one thousand crores will be spent on construction of Ram templeराम मंदिरराम मंदिर निर्माणराम मंदिर निर्माण पर खर्च होंगे सिर्फ एक हजार करोड़
Previous Post

Gujrat board के 9वीं ,11वीं की परीक्षाएं 19 मार्च से होंगी शुरू

Next Post

UGC ने एमफिल और पीएचडी स्टूडेंट्स को थिसिस जमा करने के लास्ट डेट बढ़ा दी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता, शिथिलता बरतने पर अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

22/09/2026
उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

चुनाव हुआ नहीं, सपा में बंटने लगे मंत्री पद, राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में अपराधियों पर और कसेगा शिकंजा, ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे क्राइम सीन मैनेजमेंट

22/09/2026
Next Post
NTA UGC NET

UGC ने एमफिल और पीएचडी स्टूडेंट्स को थिसिस जमा करने के लास्ट डेट बढ़ा दी

यह भी पढ़ें

cm yogi

ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में छाया रहा #स्वच्छ_सुरक्षित_छठ

30/10/2022
Carpet

कालीन पर चिपक गए है पालतू जानवर के बाल, तो ऐसे करें साफ

22/08/2025

वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम के प्रदर्शन पर बोले- ‘दबंग’ साहस , अति सुंदर ठाकुर

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version