• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या के साधु-संतों ने किया कंगना का समर्थन,बोले – ठाकरे आए तो करेंगे विरोध

Desk by Desk
12/09/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ayodhya shant

अयोध्या के साधु-संतों ने किया कंगना का समर्थन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर शिवसेना को कटघरे में खड़ा करने वाली कंगना रनौत के बयानों के बाद जिस तरह उनका ऑफिस तोड़ा गया और आगे कार्रवाई की बात की जा रही है, उसको लेकर अयोध्या के साधु-संतों में खासा आक्रोश है। बात यहीं तक नहीं है बल्कि अयोध्या के संतो के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद ने भी ऐलान कर दिया है कि अगर उद्धव ठाकरे अगर अयोध्या आते हैं तो एकजुट होकर उनको अयोध्या में ना सिर्फ घुसने से रोका जाएगा बल्कि उन का कड़ा विरोध भी किया जायेगा।

NTA ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया JEE मेन 2020 का रिजल्ट

बाला साहब ठाकरे के समय शिवसेना और अयोध्या का एक अटूट रिश्ता था। अयोध्या के साधु संत हो या फिर आम अयोध्यावासी सभी शिवसेना को लेकर आदर का भाव रखते थे लेकिन अयोध्या के वही साधु-संत आज कह रहे हैं कि अगर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या आते हैं तो उनको अयोध्या में घुसने नहीं दिया जाएगा। इससे भी बड़ी बात यह है कि विश्व हिंदू परिषद ने भी साफ कर दिया है कि जिस तरह शिवसेना की कार्यप्रणाली को लेकर अयोध्या के साधु-संतों और देशवासियों में आक्रोश है, उसको देखते हुए वह साधु संतों के साथ खड़े हैं। परिषद का कहना है कि उद्धव ठाकरे के अयोध्या आने पर एक साथ मिलकर उद्धव ठाकरे और शिवसेना का विरोध करेंगे। साफ जाहिर है जिस धरातल को तैयार करके कभी बाला साहब ठाकरे ने अपना अस्तित्व संवारा था, आज वही धरातल शिवसेना के नीचे से खिसकता दिखाई दे रहा है।

इंडिगो एयरलाइन की दो सप्ताह के लिए निलंबित होगी उड़ान : DGCA

राजू दास महंत आरोप लगाते हैं कि शिवसेना लगातार हिंदू जनमानस को नीचा दिखाने के लिए कुछ ना कुछ करते रहती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में देखिए संतों की हत्या हुई, उस पर उन्होंने कुछ भी नहीं किया। वहीं, अगर कोई आवाज उठाता है तो उसके ऊपर कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना प्रमुख अयोध्या आते हैं तो संतो के साथ मिलकर उनका विरोध करेंगे।

यूनाइटेड फुटबॉल क्लब में टीम का खिलाड़ी मिला कोविड-19 पॉजिटिव

विश्व हिंदू परिषद के अवध प्रांत प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि कंगना रनौत के ऑफिस पर जिस प्रकार से बुलडोजर चला, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने जिस तरह हिंदुत्ववादी चेहरे का प्रदर्शन किया था, अब वह कहीं ना कहीं जनता के सामने आ गया है। चेहरा कुछ और था, मुखौटा कुछ और, अब वह मुखौटा उतर गया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को सभी लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच जोफ्रा आर्चर की तेजी के आगे नहीं टिक पाए डेविड वॉर्नर

शरद शर्मा ने कहा कि हम साधु-संतों के साथ रहने वाले लोग हैं। साधु-संतों के विचारों से ओतप्रोत रहते हैं। साधु-संतों का जो आह्वान होता है, उसका हम पालन करते हैं। शरद शर्मा ने कहा कि अयोध्या में अगर वह (ठाकरे) आते हैं तो साधु संतों ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। हम उससे पीछे नहीं हट सकते।

Tags: ayodhyaHanumangarhiKangana RanautUddhav ThakreyVishva Hindu Parishadकंगना रनौत को अयोध्या के साधु-संतों का समर्थनकहा- ठाकरे आए तो करेंगे विरोध
Previous Post

NTA ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया JEE मेन 2020 का रिजल्ट

Next Post

बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 सितंबर तक

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी शिक्षा की घोषित दुश्मन: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में बढ़ी फिल्म शूटिंग, अक्षय कुमार-जाह्नवी कपूर कर रहे शूट

17/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया में बसपा के खिलाफ फेक सर्वे कराया जा रहा: मायावती

17/10/2026
Next Post

बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 सितंबर तक

यह भी पढ़ें

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन की मौत

29/06/2022
farmer protest

कृषि क़ानूनों का एक साल पूरा, अकाली दल का विरोध प्रदर्शन जारी

17/09/2021
हत्या कर की खुदकुशी

तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version