• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

और पुख्ता होगी अयोध्या की सुरक्षा, लगेंगे 1000 कैमरे

Writer D by Writer D
14/06/2025
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM yogi

Ayodhya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) को स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अयोध्या नगर निगम ने योगी सरकार की स्मार्ट सिटी पहल के तहत एक महत्वाकांक्षी मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके अंतर्गत इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 56 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या और फैजाबाद में 1000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। योगी सरकार के नियोजन विभाग ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस विभाग के सहयोग से शहर के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर ये कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

नए भवन में बनेगा कंट्रोल रूम

योगी सरकार की इस पहल के तहत सिविल लाइन्स में नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के संयुक्त कार्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। यह कंट्रोल रूम न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि शहर की विभिन्न समस्याओं जैसे जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइट्स, और पेयजल संकट की त्वरित मॉनिटरिंग और समाधान में भी सहायक होगा।

सेफ सिटी से जुड़े हैं 1300 सीसी कैमरे

अयोध्या (Ayodhya) में पहले से ही सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1300 से अधिक सीसी कैमरे को अमानीगंज स्थित जलकल कार्यालय में आईटीएमएस से इंटीग्रेट किया जा चुका है। इनमें निजी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कैमरे शामिल हैं। इसका मकसद भी अयोध्या की सुरक्षा को मजबूत करना है।

सुरक्षा के साथ स्वच्छता भी होगी

नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पुनीत ओझा ने बताया कि शासन से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू होगा। यह योजना न केवल अयोध्या को सुरक्षित और स्मार्ट बनाने में योगदान देगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में भी योगी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Tags: Yogi News
Previous Post

यूपीसीडा लगाएगा 12 नए सौर संयंत्र, औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ेगी हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी

Next Post

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सिपाहियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post
CM Yogi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सिपाहियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

यह भी पढ़ें

Parineeti Chopra reveals son's name

परिणीति चोपड़ा ने दिखाई अपने लड़ाले की पहली झलक, रिवील किया बेटे का नाम

19/11/2025
दिल्ली विश्वविद्यालय Delhi University

यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले की आखिरी तारीख 31 दिसंबर

13/12/2020
CM Nayab Saini

अनिल विज मुझसे नाराज नहीं हैं, वह हमारे वरिष्ठ नेता: सीएम नायब सैनी

05/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version