• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योग व आयुर्वेद हम सभी के लिए शिवजी का वरदानः राज्यपाल

Writer D by Writer D
12/08/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Governor Gurmeet

Governor Gurmeet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत श्रीआदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह (Governor Gurmeet) ने कहा कि योग व आयुर्वेद हम सभी के लिए शिवजी का वरदान के समान है।

राज्यपाल सिंह (Governor Gurmeet) शुक्रवार काे यहां हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित वेदा ग्रीन पार्क में श्रीआदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी की हीरक जयंती समारोह में बोल रहे थे। कार्यकम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी व कई संत उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल विधानसभा अध्यक्ष ने द्वीप प्रज्ज्वलन व देश भक्ति के गीत के साथ हुआ।

इस मौके पर राज्यपाल सिंह (Governor Gurmeet) ने कहा कि शिवजी ने उत्तराखण्ड में योग, आयुर्वेद हम सभी को वरदान के रूप में दिया है। हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि हम इसको पूरे विश्व में पहुंचाएं। इस समारोह में शामिल होने पर हमें अपनी सभ्यता, संस्कृति एवं आयुर्वेद का अहसास हो रहा है। राज्यपाल ने कहा कि आयुर्वेद की असली ताकत का अहसास पूरे देश के लोगों को कोरोना काल में हुआ, जब हमारी बूटियों ने इम्युनिटी बढ़ाने का तरीका लोगों को बताया जा रहा था। आयुर्वेद सभी वेदों का निचोड़ है। हम इस विद्या को पूरे विश्व में साझा करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने कहा कि आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी पिछले 75 वर्ष से लगातार आयुर्वेद के माध्यम से देश की सेवा कर रही है, जो बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि अगर आयुर्वेद को हम अपने जीवन में रखेंगे तो कभी बीमार नहीं होंगे।

इस अवसर पर सूरत गिरी बंगला गिरिशानंदाश्रम के एकादश पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष व श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महन्त रवीन्द्र पुरी महाराज, अखाड़ा परिषद के उपाध्यक्ष कोठारी महंत दामोदर दास और महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द गिरि महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

समृद्ध, समर्थ और शक्तिशाली भारत का पूरी दुनिया में सम्मान बढ़ा: पुष्कर सिंह

उल्लेखनीय है कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं हरिद्वार के कनखल में 1947 में राज वैद्य स्वर्गीय लल्लूजी वैद्य द्वारा स्थापित आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी के भी 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। तीसरी पीढ़ी के प्रसिद्ध वैद्य दीपक कुमार ने फार्मेसी का जयंती समारोह आयोजित किया। इस मौके पर डॉ. दीपक कुमार, संजय कुमार, सीए नवीन कुमार, एडवोकेट संदीप कुमार, शाश्वत एवं उत्कर्ष ने राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। वहीं अलका, प्रीति, मोनी, विम्पी एवं पिंकी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी का स्वागत किया। आचार्य पद्मप्रसाद सुवेदी ने फार्मेसी के प्रारम्भ काल से लेकर अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिवडेल स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत के साथ शहीदों को नमन किया।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शहीदों की वीरांगनाओं सुनीता त्रिपाठी, ऋतु सैनिक के रूप में ले. जनरल टीपीएस रावत, शीतल वर्मा योग एवं आयुर्वेद, रामकुमार मिश्रा सामाजिक कल्याण, रामकृष्ण मिशन उत्तम स्वास्थ्य, स्वामी अजरानन्द अन्ध विद्यालय मानवता कल्याण, डॉ. यतीन्द्र नागयान पर्यावरण, पद्म प्रकाश सुवेदी शिक्षा, डॉ. पहल सिंह पारम्परिक चिकित्सा, मीनू सिंह सद्भावना को सम्मानित किया गया।

समारोह में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, स्वामी जयेन्द्र मुनि, स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, स्वामी शरद पुरी, कोठारी जसविन्दर सिंह, डॉ. हरिहरानन्द, स्वामी रविदेव, महन्त दिनेश, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, आदेश चौहान विधायक, विधायक ममता राकेश, पूर्व मेयर मनोज गर्ग सहित कई साधु सन्तों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेश मोहन ने किया।

Tags: Governor GurmeetNational newsUttarakhand News
Previous Post

समृद्ध, समर्थ और शक्तिशाली भारत का पूरी दुनिया में सम्मान बढ़ा: पुष्कर सिंह

Next Post

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Panic due to debris and water entering THDC tunnel
Main Slider

THDC टनल में मलबा-पानी आने से हड़कंप, CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

13/08/2026
CM Dhami's interaction with the youth at Doon University
Main Slider

दून विश्वविद्यालय में युवाओं से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

13/08/2026
Next Post
CM Dhami

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए सीएम धामी

यह भी पढ़ें

waxing

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

06/03/2025
up board

UP Board जल्द जारी करेंगा 10वीं 12वीं की डेटशीट, यहां देखें पूरी डिटेल

18/01/2021
Horoscope

26 जुलाई राशिफल: इन के लिए शुभ है आज का दिन

26/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version